बरहरवा आरपीएफ की कार्रवाई, ट्रेन से 115 बोतल अवैध शराब बरामद

बरहरवा: बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने ट्रेन संख्या अप 63402 में छापामारी कर अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया। टीम ने ट्रेन के जनरल कोच में लावारिस अवस्था में रखे दो प्लास्टिक बैग से 115 बोतल “Royal Jharkhand Deluxe Liquor” बरामद की, जिसकी कीमत ₹7,475/- है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने सहायक उपनिरीक्षक सुरेश पासवान और ऑन ड्यूटी स्टाफ हेड कांस्टेबल पिनाकी सरकार तथा सीपीडीएस टीम मालदा के हेड कांस्टेबल जयप्रकाश राय, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार को साथ लेकर यह कार्रवाई की।
शराब को जब्त कर प्लेटफार्म पर उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में भारतीय दंड संहिताओं के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विधिवत जब्त किया गया। सभी विधिक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत जब्त सामग्री को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया और आगे की कार्रवाई हेतु उक्त जब्त शराब को उत्पाद विभाग, साहिबगंज को सुपुर्द कर दिया गया।




