Dumka News: पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन ‘जंगली लाल गोल बोल्डर’ का हो रहा उपयोग

दुमका के गोपीकांदर में 15वीं वित्त की ढाई लाख की योजना में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। बेगडोभा स्कूल टोला में बन रही सड़क में मानक के विपरीत जंगली लाल गोल बोल्डर का उपयोग किया जा रहा है। कार्यस्थल से सूचना पट गायब है और अधिकारियों ने मामले पर चुप्पी साध रखी है। ग्रामीणों के विरोध के बाद वनपाल ने अवैध पत्थरों के उपयोग पर जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
गोपीकांदर: बेगडोभा स्कूल टोला पीसीसी (सड़क) निर्माण भारी अनियमितता बरती जा रही है। पीसीसी (सड़क) निर्माण में जंगल की लाल गोल बोल्डर लगाया जा रहा है। बता दें कि कार्यस्थल पर कोई सूचना पट भी नहीं लगाया है जानकारी के अनुसार पीसीसी निर्माण 15वीं वृत्त से करवाया जा रहा है जो करीब 200 फीट का है जिसकी प्रकरण राशि 2 लाख पचास हजार रुपया बताया जा रहा है। बेगडोभा गांव के ग्रामीणों ने जंगली गोल लाल बोल्डर हटाकर फोड़ा हुआ बोल्डर लगाने की मांग की है।
मामले की जानकारी हेतु संबंधित कंनीय अभियंता (जई), पंचायत सचिव, मुखिया और बीडीओ को फोन के माध्यम से संपर्क साधा गया लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। इधर वन विभाग के वनपाल साकेत कश्यप को जंगल की गोल लाल बोल्डर लगाने की जानकारी लेने उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।


