ओडिशा बस हादसा: नयागढ़ में भीषण दुर्घटना, 5 की मौत, 40 घायल

Odisha के Nayagarh जिले में एक दर्दनाक बस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। Hanuman Ghaty के पास यह दुर्घटना तब हुई जब तेज रफ्तार पर्यटक बस नियंत्रण खोकर पलट गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे।

भुवनेश्वर: ओडिशा के नयागढ़ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा दशपल्ला थाना क्षेत्र के टाकेरा के पास हनुमान घाटी में हुआ ।मृतकों में बस चालक समेत चार महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, निजी पर्यटक बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जो ब्रह्मपुर से हरिशंकर घूमने जा रहे थे। इसी दौरान हनुमान घाटी के पास एक तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस एक बड़े पत्थर से टकराकर पलट गई।

हादसा इतना भीषण था कि कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जबकि 10 से अधिक लोग बस के नीचे फंस गए। सूचना मिलते ही दशपल्ला और बनिगोछा थाना पुलिस, दमकल कर्मी और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने गैस कटर की मदद से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

घायलों को पहले दशपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लगभग 15 लोगों को जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की वजह तेज रफ्तार हो सकती है। घायल यात्री सुभ्रांशु नायक ने बताया, “चालक ने मोड़ पर बहुत तेज गति से बस घुमाई, जिससे बस पलट गई। कई यात्रियों को टूटी खिड़कियों से बाहर निकाला गया।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More