Sahebganj News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: एक एथलीट और दो कोच का चयन

साहिबगंज: जिले के लिए गर्व का क्षण है। प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स में जिले से एक एथलीट और दो कोच का चयन हुआ है। आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के एमानुएल किस्कू ने 110 मीटर हर्डल्स और 4×100 मीटर रिले में झारखंड टीम में जगह बनाई है। वे 25 मार्च से 03 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

कोच योगेश यादव एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त हुए हैं, जबकि प्रकाश सिंह बादल कुश्ती टीम के कोच बनाए गए हैं। उपायुक्त हेमन्त सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार, और अन्य अधिकारियों ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिले के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायक है और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More