Bakaro News: पत्रकार निर्मल महाराज के भाई सड़क दुर्घटना में घायल, हाथ में फ्रैक्चर

बोकारो। पंजाब केसरी अखबार के बोकारो जिला प्रभारी निर्मल महाराज के भाई शीतल चंद्र महाराज शुक्रवार को कसमार प्रखंड ब्लॉक के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया गया कि आवारा कुत्ते को बचाने के चक्कर में वे अपनी मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गए।
घटना के बाद नजदीकी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया और हाथ व पैर का एक्स-रे कराने को कहा। एक्स-रे रिपोर्ट में उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर पाया गया। इसके बाद कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बोकारो सदर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।


