“मायके की यादें”: मां के बिना सूना घर और भावनाओं का सैलाब

“मायके की यादें” एक भावनात्मक लघुकथा है, जो मां के जाने के बाद मायके लौटने वाली बेटी की संवेदनाओं को दर्शाती है। सूने आंगन, बंद कमरों और बचपन की यादों के बीच वह मां के स्नेह और दुलार को महसूस करती है।

माँ के जाने के बाद दो वर्ष बीत गए थे मायके का घर देखे हुए, उस दलहीज पर पैर रखते ही मुस्कुराते हुए। आज गृहस्थी से फुरसत निकालकर उस बंद घर को उसके हर कमरे को खोलती जाती हूँ और यादों के समुन्दर में डूबती जाती हूँ। मायके के सूने आंगन को देखकर यादों के पुलिंदे तह दर तह  खोलती जाती हूँ। 

वहीं हँसी ठहाके खेलते भागते बच्चे शोर मचाते माँ के गले में बाहें डाल झूलते बच्चे, आंखों के आगे नाचने लगे। माँ की याद उनकी दुआएं। हमारे भविष्य का सपना अपनी आँखों में संजोया करती थीं। हमारे जीवन में खुशियों का रंग भरती थी। बच्चों को परियों की कहानी सुनाती माँ याद आने लगी। आंगन में तुलसी का चबूतरा कुछ पत्ते अभी भी हरे थे।

आँचल में तमाम लम्हों को समेटकर अंतिम दरवाजा बंद करती हूँ। गालों पर ढलके आंसुओं को पोंछकर मुड़कर घर के चौखट को देखती हूँ। चौखट पर एक परछाई सी दिखती है, एक उम्मीद सी जगती है, शायद माँ मुझे पुकार लेगी, मेरे बहते हुए आंसुओं को पोंछते हुए कहेगी बेटी फिर आना, मायके को भूल न जाना।
      
लेखिका: रश्मि सिन्हा

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More