बोकारो में ईद का जश्न: डीसी-एसपी ने गले मिलकर दी बधाई, दिखा भाईचारे का अनोखा नज़ारा

बोकारो में ईद-उल-फितर के मौके पर डीसी और एसपी ने लोगों से गले मिलकर बधाई दी। दरबार में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

बोकारो :  ईद के पावन अवसर पर बोकारो स्टील सिटी के सिवनडीह स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत हनफिया गरीब नवाज़ दरबार में प्रेम, एकता और आपसी भाईचारे का भावनात्मक माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उपायुक्त  अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक  हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार,  चास अनुमंडल पदाधिकारी  प्रांजल ढांडा सहित अन्य अधिकारी दरबार पहुंचे।

बोकारो में ईद का जश्न: डीसी-एसपी ने गले मिलकर दी बधाई, दिखा भाईचारे का अनोखा नज़ारा

डीसी – एसपी ने समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की दिली बधाई दी। इस आत्मीय मिलन ने प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और अपनत्व की भावना को और मजबूत किया। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, त्याग, करुणा और आपसी सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

पूरा परिसर खुशियों, दुआओं और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा। हर चेहरा मुस्कान से खिला नजर आया और एक-दूसरे के लिए बेहतर भविष्य की कामनाएं की गईं। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि जब प्रशासन और समाज एक साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं, तो सामाजिक समरसता और भी प्रगाढ़ होती है।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More