Ramgarh News: कमता बरवाटांड में श्री श्री 108 तीन दिवसीय शिव हनुमान प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

गोला के कमता बरवाटांड में सोमवार को तीन दिवसीय श्री श्री 108 शिव-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मुख्य अतिथि बरियातू मुखिया राजकुमार साव ने झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भैरवी नदी से जल भरकर आचार्य सुरेश पंडित के सानिध्य में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

गोला: सोमवार को श्री श्री 108 तीन दिवसीय शिव हनुमान प्राण प्रतिष्ठा समारोह कमता बरवाटांड में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गई। जिसका मुख्य अतिथि बरियातू पंचायत के मुखिया राजकुमार साव ने झंडा लहरा के आरंभ किया उसके बाद सभी कलश यात्री भैरवी नदी तट में आचार्य सुरेश पंडित के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद जल लेकर मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया गया। 

इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। जिसमें इस कार्यक्रम के अध्यक्ष काशी दांगी, उपाध्यक्ष इंद्र कुमार, सचिव संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष टीमन कश्यप, संरक्षक सुरेश राम कश्यप,दिनेश प्रसाद दांगी, देवेंद्र दांगी भरत साव निरंजन महतो बलदेव महतो दुबराज महतो, कैलाश महतो, सुमंत कुमार दांगी,कृष्ण कुमार, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, अनिल दांगी, गौरी कुमार, आनंद कुमार, नवल कुमार, शंभू कुमार, सूरज कुमार, प्रदीप महतो, विजय महतो, जितू महतो, प्रीति देवी, बसंती देवी, सविता देवी, चुनेश्वरी देवी, संजू देवी, तुनेश्वरी देवी, सुनीता देवी, राधिका देवी, होलिका देवी, रेखा देवी, सरिता देवी, अनीता देवी, सुलेखा देवी इत्यादि थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More