ईरान-इजरायल जंग: दुबई वालों को निशिकांत दुबे का तंज, मोदी हैं तो सुरक्षित

रांची: ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी तनातनी ने मिडिल ईस्ट के पूरे इलाके को दहला दिया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भी जंग थमने का नाम नहीं ले रही, बल्कि ईरान ने सऊदी अरब, यूएई, कुवैत और बहरीन जैसे देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। दुबई पर भी ईरान ने ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए हैं, जिससे इलाके में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

The Israel-Iran war is now a brutal test of staying power

Source: The Economist 

इसी बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भारतीय पासपोर्ट की ताकत पर जोर देते हुए एक तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो लोग भारतीय पासपोर्ट छोड़कर दुबई या मिडिल ईस्ट में बस जाते हैं, उनके लिए ये सबक है – मोदी जी हैं तो हम सुरक्षित हैं। दुबे का ये बयान ऐसे समय आया जब दुबई लगातार ईरानी मिसाइलों के निशाने पर है, और लंबे-चौड़े सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले लोग अब असल खतरे का सामना कर रहे हैं।

पिछले कुछ सालों में कई भारतीयों ने भारत की नागरिकता त्यागकर अमेरिका, ब्रिटेन या दुबई की नागरिकता ले ली है। दुबई तो खासतौर पर दुनिया भर के अमीर और मशहूर लोगों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर देता है, यहां तक कि नागरिकता भी आसानी से मुहैया कराता है। लेकिन अब इजरायल-ईरान संघर्ष में ये देश खतरे के घेरे में हैं, जबकि भारत अपनी मजबूत कूटनीति से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। निशिकांत दुबे का बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की सराहना के साथ-साथ देशभक्ति का संदेश देता है।

बताते चलें की भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के दो बेटे हैं – कनिष्क दुबे और महिम दुबे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कनिष्क दुबे यूनाइटेड किंगडम में रहते हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग से पॉलिटिकल साइंस में डिग्री हासिल की है और वर्तमान में लंदन में एक बैंक में जॉब करते हुए सेटल हैं। वहीं, महिम दुबे अमेरिका में रहते हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More