रेनॉल्ट ट्विजी मॉडिफाइड: स्टार्क वार्ग इंजन से ऑडी को हराया, लैम्बॉर्गिनी से ज्यादा टॉर्क!

ऑटोमोबाईल: रेनॉल्ट ट्विजी की ये छोटी सी कार ब्रिटेन की कंपनी डीएम परफॉर्मेंस ने ऐसा जादू चला दिया कि ये अब सुपरकारों को भी टक्कर दे रही है। दुनिया की सबसे ताकतवर इलेक्ट्रिक बाइक स्टार्क वार्ग का मोटर लगाकर इसे मॉडिफाई किया गया, जिससे ये रेस में ऑडी को पीछे छोड़ आई।

Bye-bye Twizy - electrive.com

मामूली कार बनी ताकतवर

मूल रूप से रेनॉल्ट ट्विजी एक शहरी चलने वाली छोटी इलेक्ट्रिक कार थी, जो अब बंद हो चुकी है। इसमें सिर्फ 17 हॉर्सपावर पावर थी और टॉप स्पीड 50-80 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित। लेकिन स्टार्क वार्ग बाइक के मोटर के बाद इसकी ताकत 80 हॉर्सपावर हो गई, यानी 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी। इस छोटे कद के वाहन में अब लैम्बॉर्गिनी अवेंटाडोर से भी ज्यादा 938 Nm टॉर्क है, जो इसे शुरुआती तेजी में बेजोड़ बनाता है।

Renault Twizy, one of the best electric cars around - India TV Hindi

क्या-क्या बदला गया इसमें?

मॉडिफिकेशन के लिए पूरी कार को खोलना पड़ा। पुरानी 100 किलो की भारी बैटरी हटाकर 32 किलो की हल्की और ज्यादा पावर वाली बैटरी फिट की गई, जिससे वजन कम हुआ और परफॉर्मेंस चढ़ गई। पिछले हिस्से का स्ट्रक्चर काटकर चेन-ड्राइव सिस्टम लगाया गया, पुराने डायरेक्ट-ड्राइव को हटाया। पलटने से बचाने को रेसिंग कोइलओवर सस्पेंशन जोड़े गए।

2012 RENAULT TWIZY - 1,200 MILES for sale by auction in Esher, Surrey,  United Kingdom

रेस में ऑडी को धूल चटाई

टेस्ट रेस में ये मॉडिफाइड ट्विजी ने ऑडी S1 क्वाट्रो जैसी हाई-परफॉर्मेंस कार को आसानी से हरा दिया। इसका राज है कम वजन और जबरदस्त टॉर्क से मिलने वाला इंस्टेंट पिकअप। डीएम परफॉर्मेंस ने साबित कर दिया कि सही इंजीनियरिंग से छोटी कार भी तूफान बन सकती है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More