Ranchi Expo Utsav 2026: जेसीआई एक्सपो उत्सव के समापन पर स्पॉन्सर्स और आयोजन टीम के सदस्य होंगे सम्मानित

रांची: युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का आज अंतिम दिन है। ‘रांची का त्योहार’ कहे जाने वाले इस व्यापार मेले का इस वर्ष 29वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। हर साल की भांति इस बार भी अंतिम दिन मेले के सभी स्टॉल्स पर रांचीवासियों के लिए विशेष ऑफर्स उपलब्ध रहेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से अंतिम दिन मेले में पहुँचकर इन ऑफर्स का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि पिछले छह दिनों में रांचीवासियों ने मेले का भरपूर लुफ्त उठाया और इसकी सराहना की। सात दिनों के इस उत्सव में देश के विभिन्न शहरों से कुल 400 वातानुकूलित स्टॉल्स लगाए गए हैं, जिनमें बड़े ब्रांड्स, स्टार्ट-अप्स, ऑटोमोबाइल्स और ड्राई फ्रूट्स शामिल हैं। महिलाओं के लिए एक समर्पित ‘पिंक हैंगर’ है, जहाँ केवल महिला उद्यमियों को स्टॉल्स दिए गए हैं। वहीं बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क में तरह-तरह के झूले लगाए गए हैं।

समापन समारोह एवं अतिथि

आज इस उत्सव का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें आयोजन को सफल बनाने वाले सदस्यों एवं प्रायोजकों (स्पॉन्सर्स) को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत एन. आचार्य होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडलीय अध्यक्ष गौरव सेठ, मंडलीय उपाध्यक्ष तन्वी अग्रवाल एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन उपस्थित रहेंगी।

स्कूली बच्चों ने उठाया मेले का आनंद

‘बिग बनयान ट्री’ के अधिकारियों ने अपने स्कूल के 35 बच्चों को मेले का भ्रमण कराया। जेसीआई के पदाधिकारियों ने सभी बच्चों को फंगोला में नि:शुल्क झूले झुलवाए और रॉलिक आइसक्रीम व टैंगो जूस उपलब्ध कराया। बच्चों ने जेसीआई के युवा सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

पुणे के ‘जपनाम बैंड’ ने बांधा समां

एक्सपो परिसर में 6 अक्टूबर को ‘भजन जैमिंग’ का आयोजन किया गया, जिसकी प्रस्तुति पुणे से आए ‘जपनाम बैंड’ द्वारा दी गई। इस आयोजन के संयोजक जेसी सिद्धार्थ जैन, जेसी नितिन पोद्दार एवं जेसी अनीश जैन थे।

मुख्य प्रायोजक एवं सहयोगी ब्रांड्स

‘एक्सपो उत्सव 2026’ के इस संस्करण के मुख्य प्रायोजक (Principal Sponsor) ‘पंचरत्न स्काईलाइन’ (Panchratna Skyline – A legacy of trust) हैं। इसके साथ ही यह टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) द्वारा संचालित (Powered) है।

इस आयोजन में शहर के प्रमुख ब्रांड्स सहयोगी पार्टनर के रूप में जुड़े हैं, जिनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी Partner), मोशन (एजुकेशन Partner), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल Partner), श्री अलंकार (ज्वेलरी Partner), श्नाइडर इलेक्ट्रिक (इलेक्ट्रिक Partner), प्रभुजी (फूड Partner), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग Partner), बागला (सिक्योरिटी Partner), बलीफिया (फोटोग्राफी Partner), एनटीपीसी (माइनिंग Partner), आराध्या (ट्रैवल Partner), अपना मार्ट (ग्रोसरी Partner), मी एंड मॉम्स (लाइफस्टाइल Partner), एटीसी (स्वच्छता Partner), कैफीनेटर्स (बेवरेज Partner) और रेडियो धूम (रेडियो Partner) शामिल हैं।

संस्था के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर योगदान दिया, जिनमें अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो कोषाध्यक्ष), जेसी ऋषभ जालान (निदेशक, बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष, बिजनेस), जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल (अध्यक्ष, एक्सपो लेडीज विंग), लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबू सिंघानिया एवं सचिव जेसीरेट नलिनी जैन शामिल हैं। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान द्वारा साझा की गई।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More