आम आदमी पार्टी की सहोदरी देवी पर भरोसा, फुसरो अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

सहोदरी देवी ने फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। आम आदमी पार्टी ने उनका समर्थन किया। उनका लक्ष्य बिजली, पानी, सफाई और भूमि अधिग्रहण मुआवजे जैसी स्थानीय समस्याओं का समाधान करना है।

बेरमो : आम आदनी पार्टी ने फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए सहोदरी देवी को समर्थन दिया है। सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इससे पूर्व ये फुसरो नगर परिषद वार्ड 18 से तेज-तर्रार पार्षद रह चुकी हैं।

 नामांकन के वक्त आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी अरविंद विकाश, जिला सह प्रभारी बैजनाथ गोराई, जिला कोष प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा, जिला प्रवक्ता मिथिलेश गिरि, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय सिंह सहित कई आप कार्यकर्तागण शामिल रहे। इसके अलावा राजेश गिरि, मनोज कुमार रजक, राजकिशोर सिंह, अयूब अंसारी, वीर बहादुर सिंह, शकुंतला देवी, कुंती देवी, वीणा देवी, आलिया देवी, मुकेश रजक, बिट्टू रजक सहित सैकड़ो फुसरो के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 नामांकन के बाद प्रेस-मीडिया से बात करते हुए सहोदरी देवी ने कहा कि फुसरो नगर परिषद की बिजली, पानी, नाली, सफाई जैसी समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता है। विशेष रूप से रैयतों की भूमि अधिग्रहण का मुआवजा  सीसीएल द्वारा नहीं देने को गंभीरता से लेकर एनओसी का मुद्दा हल कराएंगी। इसके अलावा अन्य लंबित समस्याओं को हल करना भी उनके मुद्दों में शामिल हैं।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More