Ranchi News: सीसीएल मुख्यालय में ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत ई-कचरा प्रबंधन अभियान की शुरुआत

गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर परिसर: जहां विशेष अभियान 6.0 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर के प्रांगण में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत ‘ई-कचरा प्रबंधन: प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण एवं निस्तारण अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने ई-वेस्ट संग्रहण केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कचरा निस्तारित कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी एवं निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए। निदेशकों, महाप्रबंधकों एवं विभागाध्यक्षों ने स्वयं ई-कचरा संग्रहण केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कचरा जमा कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

‘सीसीएल के ताऊ’ के AI अवतार का अनावरण

कार्यक्रम के दौरान सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस (CC&PR) विभाग द्वारा निर्मित परिकल्पना ‘सीसीएल के ताऊ’ के AI अवतार का अनावरण किया। ‘सीसीएल के ताऊ’ कंपनी के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के वीडियो में दिखाई देते हैं और सीसीएल की विविध पहलों व गतिविधियों की जानकारी को सरल एवं प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस पहल के माध्यम से ई-कचरे के उचित संग्रहण, पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर विशेष रूप से तैयार किया गया सेल्फी स्टैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक तस्वीरें खिंचवाईं।

विशेष अभियान 6.0 के तहत ई-कचरा प्रबंधन जैसी पर्यावरणीय पहल को बढ़ावा देना स्वच्छ, स्वस्थ एवं सतत कार्यस्थल के प्रति सीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह कदम ई-कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को भी मजबूत करता है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More