Ranchi News: सीआईटी में ग्यारहबीं पुण्यतिथि पर याद किये गए डॉ बहादुर सिंह 

रांची: कैंब्रिज ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के संस्थापक अध्यक्ष शिक्षाविद स्व डॉ. बहादुर सिंह की ग्यारहबीं पुण्यतिथि के मौके पर बुधवार को सीआईटी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों,  शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने स्व. डॉ बहादुर बाबू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी और नमन किया. सभा को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने कहा कि स्व डॉ साहब एक महान शिक्षाविद ही नहीं अपितु काफ़ी दूरदर्शी भी थे. 

इसी का परिणाम है कि आज प्रतिवर्ष हज़ारों कि संख्या में विद्यार्थी उनके द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करते हैँ. वंही उपप्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह ने नम आँखों से उन्हें याद करते हुए उनके जीवन चरित्र को रेखांकित किया.कहा कि उनके व्यक्तित्व के बारे में जितनी चर्चा की जाय वो कम होगा. सभा को डॉ डी के सिंह, डॉ शालिनी सिंह, डॉ नवीन कुमार, प्रो. अरशद उस्मानी, डॉ बी के सिंह, प्रो दीपक वर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया.

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More