मौत का जिंदा ज़हर: असम में मरे हुए सांपों के काटने से खुला रोंगटे खड़े कर देने वाला सच, जानें इस बारे में सबकुछ

गुहावती: शिवसागर और कामरूप जिलों के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों एवं शोधकर्ताओं ने तीन अलग-अलग मामलों में मरे हुए सांप मोनोक्लेड कोबरा (Naja kaouthia) और ब्लैक करैत के काटने और उससे होने वाली गंभीर विषाक्तता और मृत्यु का पहली बार वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण किया है। यह खोज मेडिकल साहित्य में ऐतिहासिक मानी जा रही है और सांप की मृत्यु के बाद भी उसके डंक के घातक प्रभाव की आशंका को मजबूत करती है।


घटनाओं का विवरण

वैज्ञानिक महत्व व चेतावनी
  • शोधकर्ताओं का कहना है कि डेड या कटे हुए सांपों में भी वैनम ग्लैंड्स और पेशियों के रिफ्लेक्स रेस्पोंस के कारण जानलेवा जहर बाहर निकल सकता है। खासकर कोबरा और करैत जैसे फ्रंट-फैंग प्रजातियों में यह खतरा अधिक है।

  • मरे सांप के काटने पर भी प्रतिक्रिया और उपचार जीवित सांप के बराबर करना ज़रूरी है—जैसे पर्याप्त एंटीवेनम, चिकित्सा सहायता और सपोर्टिव केयर।

  • डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी मृत या कटे हुए सांप को कभी भी न छुएं, विशेष तौर पर सिर के क्षेत्र में, क्योंकि इससे घातक विषाक्तता हो सकती है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More