Ranchi News: एक्सपो उत्सव मेला चौथे दिन खरीदारों की भीड़, पसंदीदा समान पर छूट

रांची में आयोजित एक्सपो उत्सव में विभिन्न हैंगरों में सैकड़ों आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें घरेलू सजावटी सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्टिफैक्ट्स, ड्राई फ्रूट्स, परफ्यूम, ज्वेलरी, कपड़े और कॉस्मेटिक्स की भरपूर रेंज देखने को मिली। फूड ज़ोन में देशी-विदेशी व्यंजनों का आनंद लिया गया। शुक्रवार को हुए सिंगिंग कंपटीशन में युवाओं ने अपनी प्रतिभा से सबका मन जीता। शॉपिंग, स्वाद और मनोरंजन का अनोखा संगम बनकर यह उत्सव लोगों को खूब लुभा रहा है।

रांची: आज एक्सपो उत्सव में लगे स्टॉल्स की जानकारी विस्तार में लीजिए। एग्जीबिटर हैंगर में है ये स्टॉल्स किचेन गैलरी, सिंक व एप्लायंस, एक्वल सैनिटरी फिटिंग्स, रियल स्टेट, एयर कंडीशनर, टाटा पावर सोलर रुफ, वि आई पी बैग्स, टाइल्स, सोलर लाइट, डबलू पी सी डोर्स विंडोज, क्यूबा हार्डवेयर फिटिंग्स, ग्रीनोवा प्लास्ट फर्नीचर, प्रीमियम फर्नीचर, प्रिंटर्स, होम डेकोर, स्पीकर्स, टीवी, कमर्शियल कूलर, दिशा जिप्सम, ऑफिस एंड कमर्शियल चेयर्स, सोफा, मुरादाबाद के आर्टिफैक्ट्स, तुर्की के कार्पेट, पेंटिंग्स, अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, पंजाबी जूती,राजस्थान के पापड़, बरेली के जरीदार शूट्स।

अर्बन हैंगर में जोधपुर के लकड़ी की कलाकारी वाले झूले, कुर्सियां व घरेलू साज सज्जा के समान। कंज्यूमर हैंगर में मसाज वाले कुर्सियां व मशीनें, घरेलू साज सज्जा के सामान, ओमान के खजूर, ईरान के ज्वेलरी, केसर व इलायची, गृहणियों के उपयोगी सामान, कन्नौज के इतर, अरब के परफ्यूम, बच्चों के खिलौने, 50% डिस्काउंट में कॉस्मेटिक्स, 799/- के पंजाबी शूट्स, सिल्क साड़ियां, 250/- से कॉटन चंदेरी साड़ियां, थाईलैंड के फुट वेयर, होम स्लीपर्स, ईसर हरियाणा की हैंडमेड जूतियां, लाइव परफ्यूम, मलेशिया, चीन व सिंगापुर के होम डेकोर आर्टिफैक्ट्स, सिंगापुर के डिजाइनर स्टील वॉल क्लाक, अलीगढ़ के पीतल के सामान, फ्लोरिस्ट गिफ्ट हैम्पर, कानपुर के डिजाइनर बैग्स, हरिद्वार के गिर गाय का घी, कुचिना किचेन एप्लायंस, कश्मीर के शूट्स, बनारसी सिल्क साड़ियां, कोरिया के सामान, क्रोशिया के बैग्स और कपड़े, केरल गुजरात हैदराबाद के नमकीन व और भी बहुत कुछ।

शुक्रवार की शाम सिंगिंग कंपीटीशन  में लोगों ने जम के आनंद लिया। झारखंड के युवाओं का टैलेंट लोगों को अति पसंद आया। फूड जोन में भी लोगों ने भोला लिट्टी, कैफे मायसा, वाफ़चा के वैफल्स, रॉलिक आइसक्रीम, नान सब्जी, छोले भटूरे, डोसा, इडली, डूस्का, सैंडविच, कुलफी, जूस, मॉकटेल, फ्रूट शेक, पानी पूरी, समोसा, जलेबी का खूब आनंद उठाया। महिलाओं का अलग ही शॉपिंग अंदाज दिखा। पिंक हैंगर में कपड़ों और कॉस्मेटिक्स की बिक्री जोरदार रही। कुल मिला कर एक्सपो उत्सव हर किसी के दिल को लुभा रहा है। आज शनिवार को मिड नाइट बाजार लगेगा, रात 11 बजे तक एंट्री चालू रहेगी। तंबोला का गेम शाम 7 बजे से खिलाया जाएगा। यह मेला सोमवार 22 सितंबर तक रहेगा।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More