झारखंड के विभिन्न स्थानों पर 20 को बारिश की संभावना

झारखंड के अधिकांश स्थानों पर 20 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची: झारखंड के अधिकांश स्थानों पर 20 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। विभाग के अनुसार इन स्थानों पर गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में किसी प्रकार के विशेष उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री के गिरावट होने की जानकारी दी गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश रामगढ़ डीवीसी में 26.6 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सरायकेला में और सबसे कम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और गुनगुनी धूप खिली रही। मौसम विभाग ने दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री, जमशेदपुर में 31.4 डिग्री, डालटेनगंज में 31.8, बोकारो में 31.4, चाईबासा में 31.2 डिग्री, खूंटी में 28.1, लोहरदगा में 27.6 डिग्री और गढ़वा में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More