स्वदेशी आंदोलन को बनाएं जनांदोलन, पूरा होगा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प: अरुण सिंह

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने रांची प्रवास में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने स्वदेशी को आत्मनिर्भर भारत की कुंजी बताते हुए 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक अभियान चलाने का आह्वान किया।

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद अरुण सिंह आज अपने एक दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर झारखंड आए। उन्होंने युवा मोर्चा द्वारा जीडी गोयनका स्कूल नामकुम में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया, परिसर में वृक्ष लगाए, प्रदेश कार्यालय में आयोजित आत्म निर्भर भारत अभियान की कार्यशाला को संबोधित किया, रातु रोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लगाई गई चित्र प्रदर्शिनी का अवलोकन किया ।

प्रदेश कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अरुण सिंह जी शामिल हुए। कार्यशाला में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, अभियान की प्रदेश टीम, जिला टीम, प्रदेश पदाधिकारी, सहित जिला अध्यक्ष एवम जिला प्रभारी गण शामिल हुए। सचालन प्रदेश महामंत्री एवम अभियान के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन गंगोत्री कुजूर ने किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा समाज के साथ मिलकर स्वदेशी अपनाओ आत्म निर्भर भारत बनाओ का अभियान आगामी 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलाएगी। कहा कि आत्म निर्भर भारत का रास्ता स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से ही मजबूत होता है। स्वदेशी का अर्थ वह उत्पाद जिसमें भारतीय लोगों का पसीना बहा हो। जिसमें भारत की मिट्टी का सुगंध हो। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वोकल फॉर लोकल का आह्वान आत्मनिर्भर भारत की कुंजी है। जिससे लोगों को रोजगार भी मिलेंगे भारत आर्थिक दृष्टि से मजबूत होगा। उन्होंने केंद्र सरकार की जीएसटी सुधार की सराहना करते हुए कहा कि दरों में कटौती गांव, गरीब किसान को राहत देने वाला है। देश के हर घर को राहत देने वाला है। कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान भारत को तीसरी और दूसरी अर्थव्यवस्था बनाने के मार्ग को तेज गति से प्रशस्त करेगा। 

प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान देश के प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने केलिए आत्म निर्भर भारत के अम्बेसडर बने।घर घर जाएं और अभियान को सफल बनाएं। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि  देश आज आर्थिक आजादी की लड़ाई भाजपा के नेतृत्व में लड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके ध्वजवाहक हैं। अटल जी के नेतृत्व में भारत ने सामरिक रूप से आजादी पाई थी नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व भारत आर्थिक आजादी प्राप्त करेगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से लेकर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर तक चलने वाले आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने इस अभियान के तहत होने वाले घर घर संपर्क अभियान, हस्ताक्षर अभियान, व्यापारी, प्रोफेशनल्स सम्मेलन,स्वदेशी सेमिनार,स्वदेशी मेला,संगोष्ठी, स्कूल कॉलेज में आयोजित किए जाने वाले संकल्प कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की। कहा कि अभियान में पार्टी के विभिन्न मोर्चा युवा, महिला ,एसटी, एससी आदि द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहा कि इस अभियान में पार्टी के सांसद,विधायक ,जनप्रतिनिधि में शामिल होंगे। कहा कि 1 से 25 दिसंबर तक प्रदेश भर में संकल्प यात्रा भी निकाली जाएगी। कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न स्तरों पर चित्रकला,रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं, प्रभात फेरी , दीवार लेखन आदि कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम सिन्हा ने कार्यशाला में जीएसटी के सुधारों पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष, राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आरती कुजूर, भानु प्रताप शाही, बड़कुंवर गगराई, गणेश मिश्र, मुन्ना मिश्र, सरोज सिंह, मुनेश्वर साहू, दुर्गा मरांडी, मनोज महतो, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, राहुल अवस्थी, विधायक राज सिन्हा, पूर्व विधायक बिरांची नारायण, राकेश भास्कर, रजनीश पांडेय, सहित  अभियान से जुड़े जिलों की टीम शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More