किसानों व विस्थापितों के लिए संघर्ष तेज करेगी आजसू: सुदेश महतो

माउंट बेली बैंक्विट हॉल में हुआ आजसू पार्टी का मिलन समारोह। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो के समक्ष सैकड़ो लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा। मिलन समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के मूल में जल, जंगल और जमीन की रक्षा का सवाल था।

रांची: आजसू पार्टी का मिलन समारोह कांके प्रखंड अंतर्गत पिठौरिया स्थित माउंट बेली बैंक्विट हॉल में हुआ, जिसकी कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन शाहदेव ने की। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो के समक्ष सैकड़ो लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा। मिलन समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के मूल में जल, जंगल और जमीन की रक्षा का सवाल था। गुरुजी शिबू सोरेन ने भी इसके लिए आवाज उठाई थी, लेकिन हेमंत सरकार गुरुजी के विचारों से भटक चुकी है। किसानों और विस्थापितों पर आंसू गैस और लाठी चलाई जा रही है।

महतो ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। किसानों और विस्थापितों के अधिकारों को लेकर आजसू पार्टी संघर्ष तेज करेगी। महतो ने कहा कि झारखंड में किसानों और विस्थापितों की आवाज को कुचलने का काम किया जा रहा है। किसानों की जमीन छीनी जा रही है। उन्हें छला जा रहा है। महतो ने कहा कि राज्य के 25 वर्षों की यात्रा का मूल्यांकन करना बेहद आवश्यक है। राज्य केवल भौगोलिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि वैचारिक दृष्टिकोण से भी बना है। महतो ने कहा कि झारखंड का निर्माण गांव और किसान की सोच से हुआ है, लेकिन आज गांव और किसान के विचार सत्ता के केंद्र में नहीं हैं। राजनीति केवल किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे समाज और व्यवस्था को प्रभावित करती है। इसलिए जरूरत है ऐसी राजनीति की जो विचारधारा पर आधारित हो और हर प्रदेशवासी के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करे।

महतो ने चिंता जताई कि वर्तमान समय में वैचारिक राजनीति का अभाव दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी वैचारिक मिलन और संगठनात्मक मजबूती के माध्यम से एक सशक्त जनशक्ति तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह को संबोधित किया आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, दीपक महतो, संजय मेहता, केंद्रीय सचिव बसंत महतो, नईम अंसारी, रूपलाल महतो, डॉ मीना देवी, जिलाध्यक्ष संजय महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, वीरेंद्र तिवारी, एतवा उरांव, संजीव महतो, मोजीबुल रहमान, सूरज मिश्रा आदि। आजसू में शामिल संजीत कुमार महतो, नकुल महतो, शंकर महतो, शिवदास वर्मा, कमल महतो, राजेश नायक, पवन मुंडा, संजय महतो, शिरिल एक्का, मनोज महतो, दीपक कुमार, अजीत कच्छप, अजय राम, मुर्तुजा खान, तैयब अंसारी, रंजीत वर्मा, रूप गाड़ी निशा देवी अमिता देवी पल्लवी देवी।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More