Hazaribagh News: नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आपूर्ति विभाग की योजनाओं का किया जा रहा है प्रचार प्रसार

इस पहल से विभागीय योजनाओं की पारदर्शिता एवं सुगमता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

हजारीबाग: आपूर्ति विभाग, हजारीबाग द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ी जानकारी आमजन तक पहुँचाई जा रही है।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा चना-दाल, चीनी, नमक, सोना सोबरन खाद्यान्न वितरण, सफेद एवं ग्रीन राशन कार्ड से संबंधित योजनाओं की उपयोगिता सरल एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की जा रही है। वहीं, एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित प्रेरक संदेश लाभुकों में जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास का संचार कर रहे हैं।

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने इन जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा आपूर्ति विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस पहल से विभागीय योजनाओं की पारदर्शिता एवं सुगमता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

लेखक के बारे में

By Hritik Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More