Ranchi News: बीआईटी मेसरा में ‘सांख्यिकी एवं एआई टूल्स’ पर 5 दिवसीय कार्यशाला शुरू

रांची: बीआईटी मेसरा, लालपुर के तत्वावधान में “सांख्यिकी और एआई उपकरण का उपयोग तथा डेटा विश्लेषण” विषय पर 5 दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। प्रारंभ इस कार्यशाला का उद्घाटन बीआईटी मेसरा की कंप्यूटर साइंस विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. वंदना भट्टाचार्य ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सह निदेशक डॉ. विजय कुमार झा ने प्रतिभागियों के समक्ष विषय पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. संदीप नाथ शाहदेव ने विषय प्रवेश कराते हुए बताया कि इस आयोजन से नए व पुराने छात्रों को सांख्यिकी और एआई के उपयोग को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिला है तथा इस कार्यशाला से अच्छी तकनीकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सह-संयोजक डॉ. अभय रंजन श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों एवं सम्मानित अतिथियों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उद्घाटन समारोह में डॉ. अमृता प्रियम, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. एन. के. सिंह, डॉ. जी. पी. मिश्रा, डॉ. आशुतोष, डॉ. प्रशांत, डॉ. जया पाल, डॉ. पार्थो सारथी, डॉ. मयंक, डॉ. वी. के. शर्मा, नरेंद्र कुमार, राणा प्रताप, डॉ. नंदन बनर्जी, डॉ. मानसी गुप्ता, डॉ. संजय कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र उपस्थित थे।


