बारिश से बचने के लिए एक दुकान में रुक गई महिला, कुछ मिनटों बाद करोड़ों की मालकिन! जानें कैसे
2-1024x614.jpeg)
नेशनल डेस्क: चीन के युन्नान प्रांत से एक दिलचस्प खबर सामने आई है यहाँ एक महिला अचानक ही करोड़पति बन गई। दरअसल, 8 अगस्त को जब वह बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पास की एक लॉटरी की दुकान में चली गई। समय बिताने के लिए उसने वहां पर टिकट खरीदने का फैसला किया।
कैसे बदली किस्मत?
वह यु्क्सी शहर की रहने वाली है। दुकान पर उसने स्क्रैच कार्ड मांगे और दुकानदार ने पूरा बुकलेट दे दिया, जिसमें करीब 30 टिकट थे। हर टिकट की कीमत लगभग 30 युआन (करीब 250 रुपये) थी। इस तरह महिला ने 900 युआन (लगभग 12,500 रुपये) खर्च कर दिए।
बड़ा इनाम जीतकर हैरान रह गई महिला
स्क्रैच करते समय जैसे ही वह छठे टिकट तक पहुंची, किस्मत ने करवट ली और उसे 10 लाख युआन (लगभग 1.4 करोड़ रुपये) का जैकपॉट लग गया। अचानक मिली इस सफलता ने उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।


