27°C Ranchi
Samridh jharkhand logo
📄 ePaper Login
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • झारखण्ड
  • बड़ी खबर
  • शिक्षा
  • सक्सेस स्टोरी
  • अपराध
  • आर्टिकल
  • रोचक
  • राजनीति
  • धर्म
  • अपराध
  • एक्सप्लेनर
  • ओपिनियन
  • टेक्नोलॉजी
  • रोजगार
🏙️ आपका शहर – सभी
कोडरमा खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा दुमका देवघर धनबाद पलामू पश्चिमी सिंहभूम पाकुड़ बोकारो रांची रामगढ़ लातेहार लोहरदगा सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा हजारीबाग पटना भागलपुर मुजफ्फपुर
Samridh jharkhand logo
ePaper
होम Homeराष्ट्रीयअन्तर्राष्ट्रीयझारखण्डबड़ी खबरशिक्षासक्सेस स्टोरीअपराधआर्टिकलरोचकराजनीतिधर्मअपराधएक्सप्लेनरओपिनियनटेक्नोलॉजीरोजगार
Samridh Jharkhand Samridh Jharkhand Login
होम राष्ट्रीयअन्तर्राष्ट्रीयझारखण्डबड़ी खबरशिक्षासक्सेस स्टोरीअपराधआर्टिकलरोचकराजनीतिधर्मअपराधएक्सप्लेनरओपिनियनटेक्नोलॉजीरोजगार
ई-पेपर Whatsapp Channel से जुड़ें Youtube Channel Instagram Channel Twitter (X) Channel
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Home › आर्टिकल
लेटेस्ट पोस्ट
Pax Silica AI Project: ट्रंप की यात्रा से पहले फिलीपींस में विरोध प्रदर्शन तेज
Pax Silica AI Project: ट्रंप की यात्रा से पहले फिलीपींस में विरोध प्रदर्शन तेज, 4,000 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित औद्योगिक केंद्र का विरोध
'एक माही की कमी खलेगी': धोनी के आईपीएल से संन्यास की खबर ने भावुक किए फैंस, बोले- मैदान पर बहुत याद आएंगे!
‘एक माही की कमी खलेगी’: धोनी के आईपीएल से संन्यास की खबर सुन भावुक हुए फैंस, बोले- मैदान पर बहुत याद आएंगे!
निशा भगत आत्महत्या मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद
निशा भगत आत्महत्या मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद
झारखंड स्थापना दिवस: 28 नवंबर को होगा मुख्य समारोह, 26 से शुरू होगी मेला-सह-प्रदर्शनी
झारखंड स्थापना दिवस: 28 नवंबर को होगा मुख्य समारोह, 26 से शुरू होगी मेला-सह-प्रदर्शनी
बिरसा मुंडा जयंती पर हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले- धरती आबा के सपनों का झारखंड बनाना जिम्मेदारी
बिरसा मुंडा जयंती पर हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले- धरती आबा के सपनों का झारखंड बनाना जिम्मेदारी
रांची में छठ की भक्ति में डूबा शहर, राज्यपाल संतोष गंगवार ने हटनिया तालाब में दिया अर्घ्य
राज्यपाल संतोष गंगवार ने हटनिया तालाब में की छठ पूजा, झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना

Related News

  • आर्टिकल अलविदा, अभिनय के फकीर: नाना पाटेकर की वह कहानी जो पर्दे से कहीं आगे थी
  • आर्टिकल शफीपुर की सुबह: जब भगवती चरण वर्मा ने कलम से मनुष्य के भीतर का सत्य खोजा
  • आर्टिकल गांधी जयंती विशेष: झारखंड की माटी से बापू का रहा गहरा रिश्ता, जानिए शहादत से जुड़ा इतिहास
  • आर्टिकल असफलता अंत नहीं, नई शुरुआत का मौका है: युवाओं से विजय शंकर नायक की अपील
  • आर्टिकल डॉ. पी. के. अयंगर: वैज्ञानिक जिन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में निभाई ऐतिहासिक भूमिका
  • आर्टिकल झारखंड के साथ बिहार की राजनीति में भी भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश हुए बेटिकट, देना होगा इस्तीफा 
Advertisement
Advertisement
आर्टिकल

घुमन्तु समाज को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए जरुरी केंद्र व राज्य सरकारों की इच्छाशक्ति: डॉ अतुल मलिकराम 

Author Mohit Sinha | Edited by Samridh Desk UPDATED: THU, 21 AUG 2025 11:25 AM (IST)
Share

भारत की सांस्कृतिक विविधता में घुमंतू समाज एक अनमोल रत्न की तरह है, जो अपनी अनूठी जीवनशैली और परंपराओं के साथ देश की सामाजिक-आर्थिक संरचना का अभिन्न हिस्सा रहा है। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से यह समाज, दशकों से अपनी खानाबदोश प्रकृति के कारण मुख्यधारा से कटा हुआ है और आज भी मूलभूत सुविधाओं व अधिकारों से वंचित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों तक उनकी पहुंच बेहद सीमित है। ऐसे में सवाल उठता है कि आज हम आजादी के 80वें साल में तो प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन घुमन्तु समाज के कल्याण व उत्थान के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा पाएं हैं? क्या घुमंतू समाज के उत्थान को ध्यान में रखकर उन्हें सामाजिक और शैक्षिक रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में शामिल नहीं किया जा सकता? क्या राष्ट्रीय स्तर के कॉमन आइडेंटिटी कार्ड नहीं बनाया जा सकता? क्या उनके लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर धर्मशाला जैसी अस्थायी आवास सुविधा का निर्माण नहीं किया जा सकता? ये केवल सवाल ही नहीं जवाब और सुझाव भी हैं, जिन पर केंद्र व राज्य सरकारें अमल करके, देश की लगभग 10 फीसदी आबादी को मुख्यधारा में जोड़ सकती हैं।

कई राज्यों में घुमन्तु समुदाय को लेकर बोर्ड का गठन किया गया है, सबसे अधिक जनसंख्या के लिहाज से मध्य प्रदेश जैसे राज्य में तो अलग मंत्रालय भी हैं लेकिन घुमंतुओं का जीवन स्तर जस का तस है। जन्म से ही आपराधिक प्रवत्ति का घोषित कर दिए गए इस समाज के उत्थान को लेकर अब तक की सभी सरकारों ने जो कदम उठाएं हैं उसकी बानगी घुमंतुओं की वर्तमान परिस्थिति में साफ़ झलकता है। ये समुदाय, जिनमें बंजारा, गडिया लोहार जैसे अन्य कई शामिल हैं, अपनी आजीविका के लिए कई तरह के पारम्परिक व्यवसायों पर निर्भर रहता है, लेकिन आधुनिकरण और शहरीकरण ने अब उनकी आजीविका को भी खतरे में डाल दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि कई बार तो उन्हें अपने मृत परिजनों का अंतिम संस्कार करने तक की जगह नहीं मिलती क्योंकि जिस गाँव या इलाके से वह गुजर रहे होते हैं वहां के लोग उनके साथ अछूतों जैसा व्यवहार करते हैं, ऐसे में उनके साथ हमारा समाज मानवता का कितना परिचय देता होगा, समझा जा सकता है। हालाँकि यह दुखद आंकड़े ही हमें उनके बेहतर भविष्य की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

Also Read: इंसान अपने अच्छे कर्मों से ही याद किये जाते

Advertisement
Advertisement

मेरे सुझाव में घुमंतू समाज को सामाजिक और शैक्षिक रूप से ओबीसी की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए। यह कदम उन्हें सरकारी योजनाओं, आरक्षण, और अन्य लाभों तक पहुंच प्रदान करेगा। यह न केवल उनकी गरिमा को बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर भी देगा। दूसरा उपाय उन्हें एक राष्ट्रीय स्तर के कॉमन आइडेंटिटी कार्ड से जोड़कर किया जा सकता है। यह कार्ड घुमंतू समाज के लिए किसी गेम चेंजर से कम नहीं होगा। उनकी लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के लिए यह कार्ड उन्हें कहीं से भी मतदान करने, राशन लेने, बच्चों को स्कूल भेजने, अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने और रोजगार के अवसरों को अपनाने में सक्षम बनाना सुनिश्चित कर सकता है। कम शब्दों में समझें तो यह कार्ड उनकी पहचान को एकजुट करेगा और उनके अधिकारों को सुरक्षित करेगा, चाहे वे कहीं भी हों।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा, राज्यों में तहसील स्तर पर धर्मशाला जैसी अस्थायी आवास सुविधा का निर्माण भी किया जा सकता है। इन स्थानों पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली और सुरक्षा जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। यह न केवल उनके जीवन को सम्मानजनक बनाएगा, बल्कि उनकी घुमक्कड़ी प्रकृति को भी संरक्षित रखेगा।  

Also Read: बिलॉन्गिंग: प्रेम, पहचान और एक स्त्री की यात्रा

हमें एक आदर्श समाज का उदाहरण बनते हुए यह नहीं भूलना चाहिए कि घुमंतू समाज भारत की सांस्कृतिक धरोहर का एक जीवंत हिस्सा है। उनकी अनूठी जीवनशैली को सम्मान देते हुए, हमें उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत ने सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। निश्चित तौर पर इन सुझावों को लागू कर के, घुमंतू समाज का जीवन स्तर बेहतर किया जा सकता है और भारत के समावेशी विकास के सपने को और मजबूती दी जा सकती है।

डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

Also Read: लोक-संस्कृति: क्या तवायफ ने गाया था छठ गीत?

Tags
Common Identity Card Nomadic community of India Nomadic society
Google FOLLOW ON Google News JOIN ON WhatsApp
लेखक के बारे में
Mohit Sinha

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
📌 जरूर पढ़ें
1 इंसान अपने अच्छे कर्मों से ही याद किये जाते 2 बिलॉन्गिंग: प्रेम, पहचान और एक स्त्री की यात्रा 3 लोक-संस्कृति: क्या तवायफ ने गाया था छठ गीत? 4 भैया दूज पर विशेष: बहन की दुआ, भाई की छाँव और रिश्तों की अटूट डोर 5 त्योहार आते हैं, घर याद आता है

समाचार

राज्य

राजनीति

बड़ी खबर

राष्ट्रीय

अपराध

शिक्षा

धर्म

Trending
AI Industrial Hub Chennai Super Kings Ajay Tirkey Jharkhand Cultural Programme Birsa Munda 151st Birth Anniversary Chhath Ghat Ranchi 232 Players Selected Bhushan Bara News Bharat Mandapam CID Charge Sheet HumanityFirst Bhushan Bara COSMOS Mysuru गुलाबा में वाहनों पर रोक 14 मंजिला टावर Hazaribagh News
Quick Links
Font Converter Image Resizer PDF Tool Games Zone
Calculator
All FD Gratuity Age Car Loan Fuel Home Loan Personal Loan
Samridh Jharkhand

Latest Jharkhand News, Hindi News, Breaking News, Today’s Top Headlines, Politics, Education, Jobs, Crime, Business, Sports and More.

Get the App
GET IT ONGoogle Play Download on theApp Store
Follow us
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Advertise
© All rights reserved. Samridh Jharkhand (SMPL). Developed by Aethropic
होम
News Snap Shorts

अपने पसंदीदा शहर चुनें

Popular cities

कोडरमा खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा
कोडरमा खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा दुमका देवघर धनबाद पलामू पश्चिमी सिंहभूम पाकुड़ बोकारो रांची रामगढ़ लातेहार लोहरदगा सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा हजारीबाग
पटना भागलपुर मुजफ्फपुर