Thama teaser: आयुष्मान और रश्मिका की रोमांचक हॉरर लव स्टोरी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दमदार एंट्री

मनोरंजन डेस्क: प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने अपनी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म ‘थामा’ का टीज़र जारी किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। 1 मिनट 49 सेकंड के इस टीज़र की शुरुआत जंगल के खौफनाक माहौल से होती है, जिसमें लव स्टोरी के साथ हॉरर और थ्रिलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
टीज़र में दिखाया गया है कि जंगल में कुछ अजीब घटनाएं हो रही हैं, जहां आयुष्मान और रश्मिका को रहस्यमयी ताकतों का सामना करना पड़ता है। बैकग्राउंड वॉयस में सवाल उठता है, “रह पाओगे मेरे बिना? 100 साल तक?” जिससे कहानी में डर और रहस्य का माहौल और भी गहरा हो जाता है।
टीज़र में कई ऐसे सीन शामिल हैं जो डरावने और टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर ले जाते हैं। फिल्म में मलाइका अर्जुन अहम भूमिका निभा रही हैं। साथ ही, ‘थामा’ यूनिवर्स के खास किरदार के तौर पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे।
फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ की जाएगी, जिसमें हॉरर, रोमांस और थ्रिल का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।




