शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, बाबूलाल मरांडी हुए भावुक

झारखंड भाजपा ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की. विधानसभा परिसर में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद आदित्य साहू ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

रांची: प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि दी. मरांडी ने कहा कि सहज सरल स्वभाव के धनी स्व रामदास सोरेन के निधन राज्य केलिए अपूरणीय क्षति है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र की राजनीति में स्व रामदास सोरेन ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि भगवान स्व रामदास सोरेन की आत्मा को शांति प्रदान करें. तथा परिजनों एवं समर्थकों को इस दुख की बेला में धैर्य और साहस प्रदान करें.

विधानसभा परिसर में स्व रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की.

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More