79th Independence Day 2025 Quotes Wishes in Hindi: देशभक्ति से भरपूर संदेश और प्रेरक विचार

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस स्पेशलइस कोट्स में से एक अपने स्टैटस में जरूर लगाए 
समृद्ध डेस्क: 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर देशभर में तिरंगा लहराने, शहीदों के बलिदान को नमन करने और एकता के संदेश को फैलाने का जज़्बा देखा जा रहा है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं Independence Day 2025 Quotes और Wishes का बेहतरीन कलेक्शन, जिन्हें आप अपने प्रियजनों, सोशल मीडिया और समारोहों में साझा कर सकते हैं, ताकि देशभक्ति की भावना हर दिल तक पहुँचे।
❝ स्वतंत्रता सिर्फ अधिकार नहीं, कर्तव्य भी है — वतन के लिए कुछ कर दिखाने का संकल्प। ❞
❝ तिरंगा हमारे अभिमान की पहचान है — इसे ऊंचा रखना हर भारतीय की शान। ❞
❝ जो मिट्टी को माथे से लगाता है, वही असल में भारत कहलाता है। ❞
❝ आज़ादी की कीमत वही जानता है जिसने अपनों को सीमा पर खोया है – आओ इसे सहेजें और संवारें। ❞
❝ ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर – वतन से बढ़कर कोई पहचान नहीं। ❞
❝ 15 अगस्त याद दिलाता है: संघर्ष से मिली आज़ादी, सद्गुणों से बनेगी तरक्की। ❞
❝ देशभक्ति शोर नहीं, शांति से किया गया श्रेष्ठ कर्म है। ❞
❝ तिरंगे के तीन रंग – साहस, शांति और समृद्धि – हमारी जीवनशैली बनें। ❞
❝ वीरों की शहादत का कर्ज़ शब्दों से नहीं, कर्मों से चुकता होता है। ❞
❝ जब-जब तिरंगा लहराता है, तब-तब सीना अपने आप चौड़ा हो जाता है। ❞
❝ भारत सिर्फ नक्शा नहीं, संस्कृति, संवेदना और समरसता का संगम है। ❞
❝ जो देश के लिए सोचता है, वही सच्चा देशप्रेमी कहलाता है। ❞
❝ आज़ादी मिली है तो जिम्मेदारी भी निभानी होगी – ईमानदारी से, निष्ठा से, निरंतर। ❞
❝ न्यू इंडिया की नींव – युवा शक्ति, नारी शक्ति और किसान की मेहनत। ❞
❝ सीमाओं पर तैनात एक-एक सैनिक – घर-घर की सुरक्षा का आधार। ❞
❝ जो अपने कर्तव्यों से भागता है, वह आज़ादी का हकदार नहीं। ❞
❝ तिरंगे के सामने हम सब एक हैं – यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। ❞
❝ विकास का अर्थ है – सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास। ❞
❝ युवाओं का एक छोटा कदम – राष्ट्र के लिए एक बड़ा बदलाव। ❞
❝ स्वच्छता, शिक्षा और संवेदना – यही सच्चा राष्ट्रभक्ति का पथ। ❞
❝ हर घर तिरंगा, हर दिल में भारत – यही हो स्वतंत्रता दिवस का संदेश। ❞
❝ संविधान हमारा मार्गदर्शक है – अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी याद रखें। ❞
❝ जय जवान, जय किसान – के साथ जय विज्ञान, जय अनुसंधान भी। ❞
❝ देश बदलना है तो खुद से शुरुआत करें – यही सच्ची आज़ादी है। ❞
❝ शिक्षा और संस्कार – राष्ट्र निर्माण की मूल नींव हैं। ❞
लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More