दिशोम गुरु के श्राद्ध कर्म का चौथा दिन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई भोजन परोसने की रस्म

रामगढ़: दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पारंपरिक श्राद्ध कर्म का आज चौथा दिन है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धार्मिक मान्यताओं, संस्कारों और स्थानीय परंपराओं के अनुरूप आज सवेरे बाबा को भोजन परोसे जाने की रस्म निभाई।
दरअसल यह एक ऐसा रस्म -रिवाज है, जिसमें दिवंगत व्यक्ति की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए श्राद्ध कर्म के दौरान हर दिन स्थानीय विधि- विधान और परंपरा के अनुरूप इसे निभाया जाता है।
इस अवसर पर परिवार और समाज के लोग भी दिवंगत दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद हैं। पूरा माहौल धार्मिक भावना और आत्मीय श्रद्धा से ओत-प्रोत है। यह श्राद्ध कर्म सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह पारिवारिक मूल्यों और पीढ़ियों के बीच के भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है।




