ट्रंप के युद्धविराम दावों पर भारत में सियासी घमासान: राहुल गांधी ने मोदी को ललकारा

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए उस बयान ने भारत की सियासत में एक बार फिर उबाल ला दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2025 में हुए संघर्षविराम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। इस बयान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।
राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा कि अगर ट्रंप का दावा गलत है, तो प्रधानमंत्री मोदी को खुलकर सामने आकर यह कहना चाहिए कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री चुप रहते हैं, तो यह मान लिया जाएगा कि डोनाल्ड ट्रंप का दावा सही है और यह देश की संप्रभुता के लिए एक गंभीर सवाल है।
राहुल गांधी ने साधा निशाना
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी बोलेंगे तो ट्रंप सच सामने ला देंगे, इसलिए मोदी चुप हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी व्यापार डील के लिए पीएम मोदी पर दबाव बना रहे हैं और देखना होगा यह डील कैसी बनती है।
प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी पर ट्रंप के दावों को लेकर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान गोलमोल हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सुझाव दिया कि उन्हें साफ-साफ कहना चाहिए कि अमेरिकी राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं। देखा जाए तो संसद में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चल रहे बहस के दौरान कांग्रेस नेताओं की यह आलोचना मोदी सरकार की अमेरिका के प्रति नरम रुख पर सवाल उठाती है।


