Hazaribagh News: रामनवमी महासमिति अध्यक्ष बसंत यादव ने कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह से की शिष्टाचार भेंट

हजारीबाग: रामनवमी महासमिति 2025 के नव-निर्वाचित अध्यक्ष बसंत यादव ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह से उनके चान्हो स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक के दौरान आगामी रामनवमी महोत्सव की तैयारियों, समाज और संस्कृति के संरक्षण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बसंत यादव ने कहा कि महासमिति धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस महोत्सव को भव्य एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आह्वान किया। वहीं मुन्ना ने महासमिति की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि रामनवमी महोत्सव हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। इसे गरिमामय तरीके से मनाने के लिए सभी को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More