Hazaribag News: सभी धर्म एवं जाति के लोगों को सम्मान करें: विवेक सोनी
-1024x614.jpg)
बड़कागांव / हजारीबाग: बड़कागांव में रामनवमी अखाड़ों के द्वारा झांकी एवं जुलूस निकालने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जिसे लेकर राम नवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी द्वारा अस्त्र शस्त्र का वितरण किया गया। सभी 13 अखाड़ों के बीच 11 – 11 लाठी एवं दो-दो तलवार सौंपा गया। मौके पर रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी ने प्रखंड में तमाम अखाड़ों एवं क्लब के अध्यक्ष ,सचिव एवं सदस्यों से आग्रह किया कि शांति एवं सौहार्द तरीके से त्यौहार मनाये।
झांकी के साथ जुलूस निकालें। जुलूस में लाठी व तलवार से कला और करतब का प्रदर्शन करें। भाईचारा व प्रेम के साथ दोस्ताना वातावरण बनाकर चलें। सभी जाति व धर्म के लोगों को सम्मान करें। मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, रामनवमी महासमिति के सचिव बैजनाथ महतो, कोषाध्यक्ष दिनेश सिन्हा, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, सुरेंद्र कुमार, उपसचिव अभिषेक तिवारी, सरोज कुमार,नरेंद्र कुमार राम, सोनू कुमार, वीरेंद्र कुमार, अनु विश्वकर्मा ,रवि पासवान, पंकज कुमार मेहता, चोहन साव, बसंत कुमार साव, पवन रजक, अभिषेक तिवारी, अंगेश राणा, आशीष सोनी, रवि ठाकुर, सुरेंद्र शाह, नरेश साव, संजय सोनी के अलावा रामनवमी महा समिति के सदस्य गण मौजूद थे।


