घोर निराशाजनक बजट, चुनावी वादे पर नहीं किया कोई अमल: मनीष जायसवाल

इस बजट को घोर निराशाजनक बजट बताते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह बजट अबुआ सरकार का राग अलापने वाली गठबंधन सरकार का झारखंड कि जनता को बबुआ बनाने वाला बजट है और इस बजट से झारखंडियों का कोई भला नहीं होना वाला है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की हेमंत सरकार जिस चुनावी वादे के साथ सरकार में आई थी उससे झारखंड की जनता में इस बजट को लेकर एक आस जगी थी और लोगों को उम्मीद था कि बजट में चुनावी घोषणा पर सरकार अमल करेगी लेकिन इस बजट में बेरोजगार युवाओं के सपने को चकनाचूर कर दिया। इस सरकार ने 10 लाख युवाओं को रोज़गार देने का वादा किया था।

हजारीबाग: सोमवार को झारखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 का एक लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपए का बजट हुआ पेश। बजट झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया। इस बजट को घोर निराशाजनक बजट बताते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह बजट अबुआ सरकार का राग अलापने वाली गठबंधन सरकार का झारखंड कि जनता को बबुआ बनाने वाला बजट है और इस बजट से झारखंडियों का कोई भला नहीं होना वाला है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की हेमंत सरकार जिस चुनावी वादे के साथ सरकार में आई थी उससे झारखंड की जनता में इस बजट को लेकर एक आस जगी थी और लोगों को उम्मीद था कि बजट में चुनावी घोषणा पर सरकार अमल करेगी लेकिन इस बजट में बेरोजगार युवाओं के सपने को चकनाचूर कर दिया। इस सरकार ने 10 लाख युवाओं को रोज़गार देने का वादा किया था।

मईया सम्मान की बात कहकर सरकार ने जो बजट का प्रावधान इस योजना के लिए किया है उसमें राज्य की आधी महिलाओं को भी यह लाभ नहीं मिल पाएगा। ऐसे ही विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन की राशि ढाई हज़ार करने की बात कहकर उनका भी बजट में कोई बढ़ाने का प्रावधान न करके उन्हें भी छला गया है। इस बजट से ना तो झारखंड का कोई हित होगा और ना ही झारखंडियों का ही कोई भला होगा। यह पुरी तरह दिशाहीन और झारखंड के हर वर्ग को ठगने वाला बजट है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More