ब्रह्मर्षि समाज होली मिलन समारोह 9 मार्च को आयोजित की जाएगी

संस्था के प्रवक्ता डॉ आनंद कुमार शाही ने बताया कि इस बार होने वाली होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें मशहूर गायक मनिता श्री अपने पूरे टिम के साथ होली संगीत का कार्यक्रम कर सभी लोगों का उत्साह बढ़ाएंगी।

हजारीबाग: स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान की बैठक हजारीबाग के डीभीषी चौक स्थित होटल प्रवेश रिसॉर्ट & बैंक्वेट हाल में किया गया जिसमें ब्रह्मर्षि समाज हजारीबाग के द्वारा होली मिलन समारोह 9 मार्च दिन रविवार को मानने का निर्णय लिया गया। होली मिलन समारोह के संयोजक कन्हैया कुमार को बनाया गया है। संस्थापक अध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह होगा। संस्था के प्रवक्ता डॉ आनंद कुमार शाही ने बताया कि इस बार होने वाली होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें मशहूर गायक मनिता श्री अपने पूरे टिम के साथ होली संगीत का कार्यक्रम कर सभी लोगों का उत्साह बढ़ाएंगी। संस्था के सचिव कन्हैया शर्मा ने सभी हजारीबाग जिले के ब्रह्मर्षि भाइयों से अपील किया है कि इस सामाजिक होली मिलन समारोह में शामिल होकर सामाजिक एकजुटता का परिचय दे। आज के इस बैठक में ब्रह्मर्षि समाज के अर्जुन सिंह, कौशल किशोर सिंह, कन्हैया शर्मा, मुकेश सिंह, प्रकाश शर्मा, डॉ आनन्द कुमार शाही, हिटलर शाही, दिनेश्वर सिंह, अरुण सिंह, बलराम सिंह, अजय शर्मा, प्रफुल सिंह, ब्रजकिशोर सिंह उपस्थित हुए।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More