कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन

विधिक सहायता केंद्र प्रखंड कार्यालय जमुआ के पीएलवी सुबोध कुमार साव ने उपस्थित लोगो को डायन प्रथा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की डायन प्रथा एक सामाजिक बुराई और अंधविश्वास है। यह महिलाओं के साथ क्रूरता और अमानुषिकता का परिचय देती है। डायन प्रथा को खत्म करने के लिए कानून बनाए गए हैं और सज़ा का प्रावधान है। पीएलवी हीरा देवी ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध मे विस्तृत जानकारी दिया।उक्त अवसर पर सबिता देवी, पिंकी देवी, पूजा कुमारी, मांशी कुमारी, बबिता कुमारी, मंजू देवी सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

जमुआ(गिरिडीह): रविवार को जमुआ प्रखंड के पंचायात बेरहाबाद के अंतर्गत ग्राम कीर्तनीयाडीह मे नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के आदेशानुसार 90 दिवसीय जागरूकता सह आउटरीच अभियान कार्यक्रम के तहत समाजसेवी नकुल ठाकुर के उपस्थिति मे कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के फ्रंट कार्यालय के पीएलवी कामेश्वर कुमार ने उपस्थित लोगो को कानून संबंधित जानकारी देते हुए कहा की जिले के सिविल कोर्ट कैंपस में फ्रंट कार्यालय, मध्यस्ता केंद्र, स्थाई लोक अदालत, संचालित है जिसमें आम लोगों को इसकी जानकारी नहीं है इसी उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्र में यह कार्यक्रम कर जानकारी दिया जा रहा है फ्रंट कार्यालय में आप सभी अपने मामलों का सुलह हेतु आवेदन दे सकते है। जिस मामले में आपने केस दर्ज नहीं किए हो और मध्यस्ता केंद्र में पारिवारिक मामलों का निष्पादन किया जाता है। विधिक सहायता केंद्र प्रखंड कार्यालय जमुआ के पीएलवी सुबोध कुमार साव ने उपस्थित लोगो को डायन प्रथा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की डायन प्रथा एक सामाजिक बुराई और अंधविश्वास है। यह महिलाओं के साथ क्रूरता और अमानुषिकता का परिचय देती है। डायन प्रथा को खत्म करने के लिए कानून बनाए गए हैं और सज़ा का प्रावधान है। पीएलवी हीरा देवी ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध मे विस्तृत जानकारी दिया।उक्त अवसर पर सबिता देवी, पिंकी देवी, पूजा कुमारी, मांशी कुमारी, बबिता कुमारी, मंजू देवी सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More