CCL के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस विभाग को मिला Strategic Communication Leadership Award

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग (CC&PR) को नई दिल्ली में आयोजित ET Business Excellence & Leadership Summit 2026 में प्रतिष्ठित ‘Strategic Communication Leadership Award’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संचार के क्षेत्र में विभाग द्वारा किए गए नवाचार, रचनात्मक पहल, नए विचारों और पीआर प्रोफेशनल्स के लिए प्रभावी मंच स्थापित करने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
नई दिल्ली में आयोजित समारोह में फिल्म अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने ET के मंच पर CCL को यह सम्मान प्रदान किया। CCL की ओर से महाप्रबंधक एवं प्रमुख (CC&PR) आलोक कुमार गुप्ता तथा मैनेजर (CD) मयंक कश्यप ने पुरस्कार ग्रहण किया।
कंपनी के अनुसार, CMD निलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में CCL ने कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, ब्रांडिंग और जनसंपर्क के क्षेत्र में नवाचार एवं रचनात्मकता को बढ़ावा दिया है। इन प्रयासों का उद्देश्य कंपनी की कॉर्पोरेट पहचान को मजबूत करने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर CCL की सकारात्मक ब्रांडिंग को प्रभावी ढंग से स्थापित करना रहा है।
CC&PR विभाग की प्रमुख पहलों में नए CCL लोगो एवं टैगलाइन की डिजाइनिंग और क्रियान्वयन, कोलकर्मियों के समर्पण को दर्शाती वॉल म्यूरल पेंटिंग, ‘कबाड़ से कंचन’, ‘War Against Wastage’ और National PR Conclave शामिल हैं। इसके अलावा कोलकर्मियों के जज्बे को समर्पित Customized Postal Stamp जैसी पहल भी की गई है।
कंपनी के अनुसार, हाल के वर्षों में प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में CCL से संबंधित समाचारों में भी वृद्धि हुई है और मीडिया संबंधों को नया आयाम मिला है।
CCL के अनुसार, यह सम्मान कंपनी की रचनात्मक सोच, प्रभावी संचार, नवाचारपूर्ण प्रयासों और मजबूत कॉर्पोरेट ब्रांडिंग को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है। कंपनी ने कहा कि यह उपलब्धि संचार एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में नए प्रयोगों और बेहतर प्रयासों के लिए CCL परिवार को प्रेरित करेगी।


