मस्जिद-ए-अक्सा में जुम्मे की नमाज के साथ पंच वक्ता नमाज शुरू

उन्होंने कहा की मस्जिद की खुराक नमाजी है, इसलिए सभी लोग नमाज का पाबंद बन मस्जिद को बहाल करें। जुम्मे की नमाज की अजान कारी तौसीफ अहमद हजारीबाग के द्वारा दी गई। वहीं जुम्मे की नमाज काजी-ए- शहर मुफ्ती नसीम कासमी ने पढ़ाई और नमाजे खुत्बा भी दिया। वही अल्लाह की बारगाह में मुफ्ती शोएब साहब ने दुआ कराई । दुआ में लोगों ने एक साथ अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर क्षेत्र में अमन चैन व आपसी भाईचारे  के साथ-साथ मस्जिद की फलाह की दुआ मांगी। मौके पर  सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

कोडरमा: मदीना नगर करमा असनाबाद की सर जमीन पर बनी नई मस्जिद मस्जिद-ए-अक्सा में जुम्मे की नमाज के साथ पांच वक्ता नमाज की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। मौके पर हजरत मौलाना मुफ्ती मो. शोएब आलम कासमी उस्ताद हदीस जामिया रशीद उल उलूम चतरा ने नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिसने अल्लाह का घर बनाया उसके लिए अल्लाह जन्नत में घर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नमाज नबी सल्लल्लाहो अलेहे वसल्लम की आंखों का ठंडक है, इसलिए लोगों को बिना किसी उर्ज के नमाज नहीं छोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा की मस्जिद की खुराक नमाजी है, इसलिए सभी लोग नमाज का पाबंद बन मस्जिद को बहाल करें। जुम्मे की नमाज की अजान कारी तौसीफ अहमद हजारीबाग के द्वारा दी गई। वहीं जुम्मे की नमाज काजी-ए-शहर मुफ्ती नसीम कासमी ने पढ़ाई और नमाजे खुत्बा भी दिया। वही अल्लाह की बारगाह में मुफ्ती शोएब साहब ने दुआ कराई। दुआ में लोगों ने एक साथ अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर क्षेत्र में अमन चैन व आपसी भाईचारे  के साथ-साथ मस्जिद की फलाह की दुआ मांगी। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

जमीन डोनेट करने वालों को किया गया सम्मानित 

दुआ के बाद मस्जिदे अक्सा के लिए जमीन डोनेट करने वाले तीन लोगों को मस्जिद इंतजामिया कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हाजी मो. मुख्तार अहमद  , हाजी मो. कासिम व मो. जावेद उर्फ लड्डू के नाम शामिल हैं ।

मस्जिद की संगे बुनियाद वर्ष 2022 ई. में रखी गई थी

मालूम हो कि मस्जिदे अक्सा की संगे बुनियाद 25 दिसंबर 2022 ई. को रखी गई थी। संग-ए- बुनियाद हजरत मौलाना मुफ्ती नजरें तौहीद  व मुकामी ऑलमाए और दानिशवर हजरात के हाथों रखी गई थी।

तरावीह व रोजा से शुरू हो गया एक माह तक चलने वाला रमजान

मस्जिद में रमजानुल मुबारक की चांद निकलते ही ईशा की नमाज के बाद तरावीह की शुरुआत की गई। मौके पर हाफिज अब्दुल अव्वल और हाफिज असजद हसन  ने  बारी-बारी से 20 रकाअत नमाज  पढ़ाई इसके साथ ही रमजानूल मुबारक में इबादतों का दौर शुरू हो गया और रविवार को लोगों ने रहमत, बरकत व मगफिरत का एक माह तक चलने वाला रमजान का पहला रोजा रखा। रमजान शुरू होते ही मस्जिदे नमाजियों से गुलजार हो उठी और लोग इबादत में जुट गए।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More