ई-रिक्शा का अपग्रेड: सिर्फ 15 मिनट में फुल चार्ज, एक्सपोनेंट ने बदली ई-रिक्शा की रफ्तार
-1024x575.jpg)
समृद्ध डेस्क: काइनेटिक ग्रीन और एक्सपोनेंट एनर्जी ने मिलकर भारत के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव लाया है, जिससे ई-रिक्शा और ई-कार्ट जैसे वाहनों के लिए महज 15 मिनट में पूरा चार्जिंग संभव हो गया है। इस साझेदारी से ऑपरेटरों की कमाई और वाहनों की ऑपरेटिंग टाइमिंग दोनों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा, क्योंकि चार्जिंग टाइम घटने से वाहन मालिकों के निवेश पर त्वरित और बेहतर रिटर्न मिलेगा।
पार्टनरशिप का फोकस और तकनीक
यह तकनीक काइनेटिक ग्रीन की लोकप्रिय L3 और L5 कैटेगरी के इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहनों में इंटीग्रेट की जाएगी। एक्सपोनेंट एनर्जी की ऑलय (आल-इन-वन) चार्जिंग तकनीक न सिर्फ चार्जिंग टाइम को घटाएगी, बल्कि ऑपरेटिंग टाइमिंग को भी करीब 30% तक बढ़ा देगी, जिससे ये वाहन छोटे ब्रेक के दौरान भी बहुत जल्दी चार्ज हो सकेंगे।
व्यवसायों और ऑपरेटर्स को बड़ा लाभ
काइनेटिक ग्रीन के L5N सफार जंबो लोडर और जल्द लॉन्च होने वाला L5M पैसेंजर वेरिएंट जैसे वाहन, 15 मिनट की चार्जिंग सुविधा के साथ अधिक कुशल बन जाएंगे। इसका लाभ फ्लीट ऑपरेटर्स और मालिकों को तेजी से ऑपरेशन व हैंडलिंग में मिलेगा। एक्सपोनेंट एनर्जी के नेटवर्क में फिलहाल 4 शहरों में 160 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन हैं, और अगले 12 महीनों में इस नेटवर्क का विस्तार प्रमुख मेट्रो व टियर II/III शहरों तक किया जाएगा।
ईवी को सभी के लिए सरल और सुलभ बनाने की दिशा
एक्सपोनेंट एनर्जी का फुल स्टैक प्लेटफॉर्म, जिसमें स्मार्ट बैटरी, एडवांस्ड चार्जिंग नेटवर्क और इंटेलिजेंट सॉफ्टवेयर शामिल हैं, पूरे ई-थ्री-व्हीलर पोर्टफोलियो को सिर्फ 15 मिनट में फुल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराता है। यह उन ऑपरेटरों की प्रमुख समस्या सुलझाता है जो फास्ट चार्जिंग और अधिक उपयोग समय चाहते हैं।
इंडस्ट्री व नेताओं की राय
काइनेटिक ग्रीन की संस्थापक और सीईओ डॉ. सुलाज्जा फिरोदिया मोटवानी के मुताबिक, “यह साझेदारी भारत के इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहन क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।” वहीं, एक्सपोनेंट एनर्जी के CEO एवं को-फाउंडर अरुण विनायक ने कहा, “हमारा मिशन EV को सबसे आसान विकल्प बनाना और ऑपरेटरों की असली समस्याओं का हल करना है।”




