Yamaha FZ-Rave और XSR 155 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल

समृद्ध डेस्क: यामाहा ने भारतीय बाजार में दो नई मोटरसाइकिलें लॉन्च की हैं: Yamaha FZ-Rave और Yamaha XSR 155। दोनों बाइक्स अलग-अलग सेगमेंट्स के लिए पेश की गई हैं और इनमें स्टाइल, परफॉर्मेंस और सेफ्टी के लिहाज से कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
Yamaha FZ-Rave: कीमत, डिजाइन और फीचर्स
Yamaha FZ-Rave कंपनी की लोकप्रिय FZ सीरीज का हिस्सा है, जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,17,218 रुपये रखी गई है। इसका डिजाइन आक्रामक और आधुनिक रखा गया है और इसमें एग्रेसिव फुल-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, इंटीग्रेटेड पोजीशन लाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्लीक टेल सेक्शन मिलता है। सिंगल-पीस सीट दी गई है जो राइडिंग कम्फर्ट बढ़ाती है। यह बाइक दो रंगों- मैट टाइटन और मेटैलिक ब्लैक- में उपलब्ध है।
Yamaha FZ-Rave का इंजन और परफॉर्मेंस
इस मोटरसाइकिल में 149cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 7,250rpm पर 12.4PS पावर और 5,500rpm पर 13.3Nm टॉर्क डिलीवर करता है। इसमें 5-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है और इंजन को खासतौर पर लीनियर एक्सेलेरेशन व हाई फ्यूल एफिशिएंसी के लिए ट्यून किया गया है। यह इंजन अब E20 फ्यूल के भी अनुकूल है, जिससे यह और ज्यादा इको-फ्रेंडली हो जाती है।
Yamaha FZ-Rave: सेफ्टी और फीचर्स
बाइक में सिंगल-चैनल ABS के साथ दोनों व्हील्स पर हाइड्रोलिक सिंगल डिस्क ब्रेक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑल-LED लाइटिंग दी गई है। यह मॉडल डिजाइन और क्वालिटी दोनों के लिहाज से युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय रहेगा, क्योंकि FZ सीरीज की पहले ही 2.75 मिलियन यूनिट्स देशभर में बिक चुकी हैं।
Yamaha XSR 155: कीमत, स्टाइलिंग और टारगेट राइडर्स
XSR 155, 1.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम प्राइस पर लॉन्च की गई है और इसे नियो-रेट्रो सेगमेंट में रखा गया है। यह बाइक स्टाइलिश कम्यूटर सेगमेंट को टारगेट करती है, जिसमें गोल LED हेडलैंप, टियरड्रॉप-स्टाइल फ्यूल टैंक और फ्लैट सिंगल-पीस सीट मिलती है। क्लासिक लुक और मॉडर्न फीचर्स का नया कॉम्बिनेशन इसमें मौजूद है।
Yamaha XSR 155: इंजन और परफॉर्मेंस
XSR 155 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो Yamaha की Variable Valve Actuation (VVA) तकनीक के साथ आता है। यह इंजन 10,000rpm पर 18.1bhp पावर और 8,500rpm पर 14.2Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
Yamaha XSR 155 का सस्पेंशन, ब्रेकिंग और एडवांस फीचर्स
यह मॉडल R15 और MT-15 जैसा डेल्टाबॉक्स फ्रेम शेयर करता है, जिसमें Upside-down फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है। ड्यूल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10 लीटर फ्यूल टैंक और LED लाइटिंग जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। यह बाइक Royal Enfield Hunter 350, TVS Ronin और Honda CB350RS जैसी बाइक्स को टक्कर देगी।


