फ्यूचर रोड मॉडल! अब चलते-चलते खुद चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक कारें, खत्म होगा चार्जिंग स्टेशन का झंझट

नेशनल डेस्क: फ्रांस में दुनिया की पहली ऐसी सड़क बनाई गई है जहां चलते-चलते इलेक्ट्रिक कारें चार्ज होंगी, अब यात्रियों को चार्जिंग के इंतजार में नहीं रुकना पड़ेगा। इस तकनीक की टेस्टिंग शुरू हो गई है और इसे ‘चार्ज एज यू ड्राइव’ नाम दिया गया है।​​

इलेक्ट्रिक गाड़ियां वर्तमान में काफी लोकप्रिय हो रही हैं क्योंकि लोग पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमतों से परेशान होकर इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इन वाहनों के साथ सबसे बड़ी परेशानी चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता है, जिससे बड़े शहरों में भी लोगों को अपनी कार चार्ज करने में घंटों इंतजार करना पड़ता है, और कभी-कभी लंबी लाइनें लग जाती हैं। अब इस समस्या का समाधान फ्रांस ने अपने ‘डायनामिक वायरलेस चार्जिंग सिस्टम’ की शुरुआत से निकाल लिया है, जिसमें सड़क पर चलते-चलते कारें खुद-ब-खुद चार्ज होती रहेंगी।​​

चार्ज एज यू ड्राइव’ प्रोजेक्ट की शुरुआत

इस ऐतिहासिक कदम का नाम ‘चार्ज एज यू ड्राइव’ रखा गया है। इसका परीक्षण फ्रांस की राजधानी पेरिस से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित A10 मोटरवे पर किया जा रहा है। Consortium Group के साझेदारी में शुरुआत किए गए इस प्रोजेक्ट में कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं जैसे Vinci Autoroutes, Electreon, Vinci Construction, Gustave Eiffel University और Hutchinson। पहले लैब में इसका सफल परीक्षण हुआ, अब रियल ट्रैफिक में टेस्टिंग हो रही है जिसमें हैवी ट्रक, यूटिलिटी व्हीकल, बस और पैसेंजर कारें रोजमर्रा की स्थितियों में चल रही हैं। शुरुआती परिणाम बहुत सकारात्मक हैं।​​

सड़क में लगी कॉइल्स और तकनीक

इस मोटरवे के लगभग 1.5 किलोमीटर हिस्से में सड़क के अंदर खास कॉइल्स लगाई गई हैं। डायनामिक इंडक्शन चार्जिंग तकनीक के तहत सड़क के नीचे रखी ये कॉइल्स एक मैग्नेटिक फील्ड बनाती हैं। जैसे ही इलेक्ट्रिक कारो में लगी रिसीवर कॉइल सड़क पर लगी कॉइल्स के ऊपर से गुजरती है, उस मैग्नेटिक फील्ड से बिजली रिसीवर तक पहुंचती है और बैटरी लगातार चार्ज होती रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सिस्टम ने स्थिर परिस्थितियों में 200 kW से ज्यादा औसत और 300 kW से अधिक पीक पावर डिलीवर की है।​​

कैसे काम करता है सिस्टम?
लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More