दीपावली पर दीप जलाने की परंपरा: आस्था और शुभता का अद्भुत संगम

दीपावली पर दीप जलाना आस्था, परंपरा और शुभता का प्रतीक है। धनतेरस की शाम यम दीपदान से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है, जबकि घर के विभिन्न स्थानों पर दीप जलाने से समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और ग्रह शांति प्राप्त होती है।
दीपावली पर दिए जलाना परंपरा और आस्था पर निर्भर करता है। लेकिन दियों की कुछ सामान्य संख्याएँ होती है जैसे 5, 7, 11 या 108 दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इन संख्याओं में कम से कम एक मुख्य पूजा के लिए, दूसरा रसोई में, तीसरा पानी के पास, चौथा पीपल के पेड़ पर और पाँचवाँ घर के मुख्य द्वार पर तो जरूर ही होना चाहिए। कही कही परंपराओं में देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए 11 दीये जलाते हैं और अपने आध्यात्मिक विकास के लिए 21 दीये जलाते।

 

यम दीप दान

यम दीपदान एक दीपक है जो धनतेरस की शाम को मृत्यु के देवता यमराज को समर्पित किया जाता है। इस दीपक को घर के मुख्य द्वार के बाहर दक्षिण दिशा में जलाया जाता है, जिससे घर पर अकाल मृत्यु से बचा जा सके और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे। यह दीपक चौमुखी होता है, जिसमें चार बत्तियां होती हैं जिसे सरसों के तेल में जलाया जाता है।  अकाल मृत्यु से बचाव: मान्यता है कि यम का दीपक जलाने से परिवार को अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। 
 
धार्मिक महत्व: यह दीपदान धनतेरस की रात (नरक चतुर्दशी) को किया जाता है, जो यमराज की पूजा का एकमात्र दिन माना जाता है। यह दीपक मिट्टी या आटे से बनाया जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार के बाहर दक्षिण दिशा में रखा जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, दीपक को अगली सुबह विसर्जित भी कर दिया जाता है।
 

घर पर दीपक जलाने का महत्व

 
दीपावली के दिन घर पर दीप जलने से घर पर समृद्धि और सकारात्मकता आती है। और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। वास्तु दोष निवारण: घर के विभिन्न कोनों में दीपक जलाने से वास्तु दोष और पितृ दोष दूर होते हैं। ग्रह शांति: कुछ विशेष तेलों से दीपक जलाने से ग्रहों की शांति होती है। 
 

दीपक जलाने का स्थान

 
  • प्रवेश द्वार: सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश के लिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
  • पूजा स्थल: लक्ष्मी पूजा के लिए घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ होता है।
  • रसोई: स्वास्थ्य और भोजन की प्रचुरता के लिए रसोई के दक्षिण-पूर्व कोने में दीपक जलाएं।
  • दक्षिण दिशा: नकारात्मकता और अनिष्टता को दूर करने के लिए दक्षिण दिशा में सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • चतुर्मु दीपक: इसे दक्षिण दिशा में जलाने से वास्तु दोष और पितृ दोष दूर होते हैं। चार कोनों वाला दीपक: मुख्य दीपक को पूजन स्थल पर चारों कोने जलाकर रखें, ताकि देवी लक्ष्मी के चारों ओर से आगमन के मार्ग प्रशस्त हों। पीतल या चांदी के दीपक: पूजा कक्ष के लिए पीतल या चांदी के दीपक का उपयोग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। 

वास्तु और ग्रहों से संबंधित दीपक

शनि: शनि ग्रह के लिए तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। जिनका शनि का ढईया साढ़ेसाती चल रहा है उनके लिए यह उत्तम है।
मंगल: मंगल ग्रह से परेसान हैं। चोट मोच या खून सम्बंधित दिक्कत होतो चमेली तेल का प्रयोग करें। मंगल ग्रह के लिए चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
राहु-केतु: राहु-केतु के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
बृहस्पति: भगवान विष्णु के आगे पीतल का दीपक जलाने से बृहस्पति ग्रह की शांति मिलती है।
 
प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
8210075897

 

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More