कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ” वोट चोर गद्दी छोड़ ” अभियान शुरू
-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में ” वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के अंतर्गत कार्यकारिणी एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि भाजपा द्वारा संवैधानिक मुल्यों की हत्या कर चुनाव आयोग के सहयोग से आम जनता के वोटों को काटकर वोट चोरी के नियत से अप्रत्याशित रूप से फर्जी वोटों का जोड़ने के विरोध में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ” वोट चोर गद्दी छोड़ ” हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को गतिशील बनाने के लिए तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रखंड अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, पंचायत अध्यक्षगण, वार्ड अध्यक्षगण प्रकोष्ठ अध्यक्षगण तथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर चलाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कैलाश पति देव ने किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान महिला कांग्रेस के महासचिव बेबी देवी ओबीसी के महासचिव रेणु कुमारी कार्यकारिणी सदस्य अदिब रिजवी, चन्द्र शेखर मिश्रा, विरेन्द्र कुमार सिंह, रवि शर्मा, राजू चौरसिया, अनिल उपाध्याय, तोखन रविदास, सुनिल ओझा, अर्जुन सिंह, अजय गुप्ता, उदय पाण्डेय, सुनिल सिंह राठौर, रजी अहमद, शारदा रंजन दुबे, सुनिल अग्रवाल, , बबलू अंसारी, अनिल कुमार राय, फिरदौस आलम, इरफान खान, जय कुमार महतो, दिनेश मेहता, अजय कुमार यादव, नागेंद्र कुमार, मनीष कुशवाहा, गुरू देव सिंह, शमशुल आलम, रफीक खान, मोहम्मद तौकीर रजा, इकबाल अहमद, विष्णुधारी महतो, अफताब आलम, राज कुमार मेहता, गिरजा शंकर, अजय राणा, विक्की धान के अतिरिक्त सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे ।




