तीरंदाजी एकेडमी, जीतू राम बेदिया का भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम में हुआ चयन

रांची की बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी, सिल्ली के दिव्यांग तीरंदाज जीतू राम बेदिया का चयन भारतीय टीम में हुआ है। वह एशिया यूथ पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अकादमी के संरक्षक सुदेश महतो और अध्यक्ष नेहा महतो ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी। जीतू की सफलता झारखंड के लिए गर्व का विषय है और उनकी लगन व मेहनत अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

रांची: बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी, सिल्ली के दिव्यांग तीरंदाज जीतू राम बेदिया का चयन भारतीय टीम में हुआ है। वह भारत की तरफ से एशिया यूथ पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एकेडमी के संरक्षक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बेदिया को एकेडमी की ओर से विश्वस्तरीय कंपाउंड धनुष भेंट कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रांची जिला तीरंदाजी संघ के सचिव चंचल भट्टाचार्य तथा बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबिता देवी उपस्थित थे। 

बेदिया को एकेडमी की अध्यक्ष नेहा महतो ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती गांव जोन्हा, डिमरा (बंधटोला) निवासी जीतू राम बेदिया का चयन न केवल सिल्ली क्षेत्र बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जीतू राम की लगन, मेहनत और अटूट हौसला हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह साबित करता है कि कठिनाइयों के बावजूद यदि अवसर और मार्गदर्शन मिले तो हर बच्चा अपनी प्रतिभा से नई ऊँचाइयों को छू सकता है।

उन्होंने जीतू राम बेदिया को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आप झारखंड और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करें, यही हमारी कामना है।” चंचल भट्टाचार्य ने कहा कि बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी, सिल्ली ने जीतू राम बेदिया की प्रतिभा को समय रहते पहचाना और उनके हाथों में धनुष थमाकर उन्हें सफलता की दिशा में अग्रसर किया। अकादमी के निरंतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप आज जीतू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।

इस अवसर पर अकादमी की अध्यक्षा नेहा महतो, मुख्य संरक्षक एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, सभी ने जीतू की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More