भाजपा नेता रमेश सिंह ने चलाया स्वच्छता अभियान, युवाओं के साथ खुद लगाया झाड़ू

नागाबाबा खटाल के पास स्वच्छता अभियान में शामिल युवा और भाजपा कार्यकर्ता।

रांची: सेवा मेरा योगदान एवं श्रमदान’ कार्यक्रम के तहत समाजसेवी सह झारखंड भाजपा कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने सैकड़ों युवाओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने खुद झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा से प्रेरणा लेकर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया गया। रांची के नागाबाबा खटाल एवं मैकी रोड (अपर बाजार) के समीप आयोजित अभियान में युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

मौके पर रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सेवा से जोड़ना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य, वृद्धजनों की सेवा, अनाथ बच्चों की सेवा, नेत्र परीक्षण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पौधारोपण, सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान का उद्देश्य सेवा को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित रखना नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से इसे सामाजिक जिम्मेदारी की स्थायी आदत बनाना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ग्राम पंचायत, मंडल और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसमें सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्वच्छता कर्मियों के बीच रमेश सिंह ने फल भी वितरित किए। उन्होंने उनके समर्पण, परिश्रम और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया के सह संयोजक रजनीश पांडेय, जिला मंत्री विनय राज, वार्ड 20 के पार्षद सुनील यादव (मामा), वार्ड 30 के पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता, वार्ड 29 के पार्षद सुनील यादव, वार्ड 31 के पूर्व पार्षद अशोक यादव, सुनील साहू, विजय सिंह, उज्ज्वल मिश्रा, राजदीप चौरासिया, नीतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More