विधि व्यवस्था और पुलिस छवि सुधारने के लिए तीन थाना प्रभारियों का तबादला

रांची: विधि व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस की जनता के बीच छवि बेहतर करने के लिए तीन थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की।

ओरमांझी थाना में पदस्थापित अनिल कुमार तिवारी को अरगोड़ा थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि शशिभूषण चौधरी को ओरमांझी थाना प्रभारी बनाया गया है। इससे पूर्व शशिभूषण मांडर अंचल में अपनी सेवा दे रहे थे। इसके अलावा पूनम कुजूर को पुलिस केंद्र से चुटिया थाना प्रभारी बनाया गया है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More