Starlink Free Referral Scheme: 150 देशों के लिए ऑफर, क्या भारत को मिलेगा फायदा?

नई दिल्ली: एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink ने अपने यूजर बेस को तेजी से बढ़ाने के लिए एक नया रेफरल ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत यदि कोई मौजूदा Starlink यूजर, कंपनी का रेफरल लिंक अपने जानने वालों को भेजता है और वह व्यक्ति Starlink कनेक्शन लेकर सर्विस एक्टिवेट करता है, तो रेफर करने वाले यूजर को 1 महीने के लिए मुफ्त सैटेलाइट इंटरनेट मिलेगा। यह नया प्लान फिलहाल कंपनी ने 150 देशों के लिए लागू किया है, जहां Starlink की सर्विस पहले से उपलब्ध है.


कैसे काम करता है Starlink रेफरल स्कीम?


क्या भारत में मिलेगा इसका फायदा?

Starlink का यह रेफरल ऑफर फिलहाल उन्हीं 150 देशों के लिए है, जहां कंपनी को सैटेलाइट इंटरनेट ऑपरेट करने की क्लियरेंस मिल चुकी है। भारत के पड़ोसी बांग्लादेश और श्रीलंका में भी Starlink की सेवा शुरू हो चुकी है। परंतु भारत में अब तक Starlink की सेवा शुरू नहीं हुई है। ऐसे में भारतीय यूजर्स को अभी इस स्कीम का कोई फायदा नहीं मिलेगा.


भारत में कब तक आएगा Starlink?

Starlink को भारत में सेवा देने के लिए सरकारी मंजूरी अब मिल चुकी है। कंपनी इस समय ग्राउंड इन्फ्रास्ट्रक्चर व तकनीकी सेटअप में जुटी है। उम्मीद है कि 2026 की शुरुआत तक Starlink की ब्रॉडबैंड सर्विस भारत में शुरू हो जाएगी। ग्रामीण इलाकों के लिए यह विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा, जहां ब्रॉडबैंड नेटवर्क पहुंच नहीं पाया है।

  • Starlink किट की कीमत लगभग 40,000 रुपये होगी

  • मंथली सब्सक्रिप्शन करीब 4,000 रुपये बैठ सकता है

  • एयरटेल, जियो आदि कंपनियां भी अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस जल्द भारत में शुरू करेंगी


जब तक भारत में Starlink की सेवा शुरू नहीं हो जाती, भारतीय यूजर्स को इस ऑफर या रेफरल स्कीम का कोई लाभ नहीं मिलेगा। लेकिन सेवा शुरू होने के बाद ग्रामीण भारत के लिए यह बहुत बड़ी इंटरनेट क्रांति साबित हो सकती है

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More