Ranchi news: मेरा युवा भारत ने मनाया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

रांची: मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, रांची) के तत्वावधान में विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के सहयोग से गुरुवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक ललीता कुमारी रही। राज्य निदेशक ललीता कुमारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में लगभग पाँच सौ युवाओं ने भाग लिया। सभी युवाओं ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का नारा लगाते हुए जागरूकता रैली निकाली। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से   जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, एन सी सी के सी टी ओ अवध,  रजनीश रंजन, वीरेंद्र कुमार, सिद्धांत कुमार, विश्वजीत, नितीश, एन सी सी टीम लीडर नीतू एवं विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन एवं एन सी सी के स्वंसेवक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More