Ranchi News: NSS स्कूल ऑफ योगा में औषधीय पौधों का रोपण, स्वयंसेवकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची विश्वविद्यालय में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का दृश्य।

पौधारोपण के साथ संरक्षण का संकल्प, ‘Not Me, But You’ की भावना को किया आत्मसात

रांची: राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्कूल ऑफ योगा, रांची विश्वविद्यालय की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का संचालन स्कूल ऑफ योगा की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोषी कुमारी ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को पौधारोपण के महत्व, औषधीय पौधों के संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्कूल ऑफ योगा के निदेशक डॉ. आशीष कुमार झा ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। औषधीय पौधे हमारी पारंपरिक चिकित्सा एवं प्राकृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।

स्कूल ऑफ योगा की समन्वयक डॉ. रेणु कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक संवेदनशीलता की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ते हैं और उन्हें समाज एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में स्कूल ऑफ योगा के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. विभूति भूषण, डॉ. मनोज सोनी, डॉ. मनीष कुमार, खिलेश विकास पांडेय सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के निर्माण तथा समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर एनएसएस के आदर्श वाक्य “Not Me, But You” (मैं नहीं, बल्कि आप) की भावना को आत्मसात करते हुए सामूहिक सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More