हेमंत सरकार ने ठगने का काम किया, अब समय है सच्चे बदलाव का: अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने कहा, झारखंड में डेमोग्राफी बदल रही है. अब हमें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा. उन्होंने कहा कि मंईयां योजना के तहत एक हजार रुपये देकर लोगों को जाल में फंसाने का प्रयास हो रहा है.

बहरागोड़ा: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में कोल्हान प्रमंडल के लिए आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित किया. उन्होंने सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे कोल्हान की 14 सीटों पर विजय हासिल करने के लिए एकजुट हों, ताकि झारखंड में सच्चा परिवर्तन लाया जा सके. अर्जुन मुंडा ने कहा, सिद्धो-कान्हो की धरती से माननीय गृहमंत्री अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी, और आज हम कोल्हान से इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं. 

उन्होंने वर्तमान हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, इस सरकार ने महिलाओं, बहनों और युवाओं को ठगने का काम किया है. विधानसभा चुनाव से पहले मंईयां योजना के तहत एक हजार रुपये देकर लोगों को फिर से अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रही है.  

अर्जुन मुंडा ने चेतावनी दी कि झारखंड में डेमोग्राफी बदल रही है. “जहां संथाली गांव हैं, वहां लोग खाली हो रहे हैं. ऐसे लोग, जो यहां जमीन नहीं खरीद सकते, उनके लिए जमीन खाली क्यों हो रही है?” उन्होंने सभी से अपील की कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाए और झारखंड के विकास के लिए एकजुटता के साथ आगे बढ़ें.  

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More