प.सिंहभूम: दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका में ग्रामीणों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

गांव की एक युवती 10 सितंबर को मवेशी चराने के लिए बैहातु जंगल गई थी. देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. अगले दिन गांव से तीन किलोमीटर दूर जंगल में उसका अर्धनग्न शव मिला. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है.

प.सिंहभूम: जिले के गोइलकेरा में ग्रामीणों द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने की खबर मिली है. बताया जा रहा है कि युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के संदेह में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मामला नक्सल प्रभावित कुरकुटिया गांव का है. युवक की पहचान कुरकुटिया निवासी टूटे हेंब्रम (30) के रूप में हुई है. घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है.

घटना के संबंध में बताया गया कि गांव की एक युवती 10 सितंबर को मवेशी चराने के लिए बैहातु जंगल गई थी. देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. अगले दिन गांव से तीन किलोमीटर दूर जंगल में उसका अर्धनग्न शव मिला. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है. इस मामले में पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही थी. इस बीच मंगलवार को ग्रामीणों ने कुरकुटिया के टूटे हेम्ब्रम को संदेह में उसके गांव के पास ही पकड़ लिया. ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी और उसे पैदल ही थाने ले जाने लगे. 

इसकी सूचना मिलते ही गोइलकेरा थाना प्रभारी कमलेश राय एंबुलेंस के साथ कुरकुटिया की ओर निकल पड़े. रास्ते में सरबिल गांव के पास ग्रामीण मिले. पुलिस ने ग्रामीणों से घायल युवक टूटे हेम्ब्रम को छुड़ाया और एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया. जांच के बाद डॉक्टर ने युवक को देर शाम चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More