झारखंड पहुंचे नये राज्यपाल संतोष गंगवार, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, आज लेंगे शपथ

नये राज्यपाल संतोष गंगवार का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य मंत्रियों ने किया स्वागत

रांची: झारखंड के नये राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री इरफान अंसारी समेत आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। संतोष गंगवार एयरपोर्ट से सीधे राजभवन गए। राजभवन में भी राज्यपाल का स्वागत किया गया। वे बुधवार को कार्यभार संभालेंगे।

इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, कैबिनेट सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत राजभवन वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि संतोष गंगवार आठ बार बरेली से सांसद रह चुके हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें झारखंड का गर्वनर नियुक्त किया है।

लेखक के बारे में

By Ranju Abhimanyu

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More