Ranchi News: संगीत नाटक अकादमी के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत

रांची: संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 22 सितंबर से 30 सितंबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत आज देशव्यापी नुक्कड़ नाटक श्रृंखला का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में, संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली एवं ‘युवा नाट्य संगीत अकादमी, रांची’ के संयुक्त तत्वावधान में काके रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत आज एक दिवसीय प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
इस नाटक के माध्यम से विद्यालय के बच्चों को प्रधानमंत्री जी के प्रमुख अभियानों—स्वच्छता, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, सांस्कृतिक हेरिटेज के संरक्षण तथा देश के प्रति नागरिक कर्तव्यों और सम्मान के विषय में अत्यंत प्रभावकारी ढंग से जागरूक किया गया। नाटक में दिखाया गया कि कैसे नियमित योग से स्वस्थ रहकर और अपने परिवेश को स्वच्छ बनाकर देश की प्रगति में योगदान दिया जा सकता है।
युवा नाट्य संगीत अकादमी की सराहनीय प्रस्तुति
आज के इस एक दिवसीय आयोजन में ‘युवा नाट्य संगीत अकादमी’ के निदेशक ऋषिकेश लाल एवं उनकी पूरी टीम ने अपनी सशक्त प्रस्तुति दी। नाटक में अभिनय करने वाले प्रमुख कलाकारों में शामिल थे:
ऋषिकेश लाल (निदेशक)
दीपक चौधरी
ऋषिका कुमारी
हर्ष कुमार
शर्मिष्ठा शर्मा
उपेंद्र महतो
कुमारी नीतू
अमर ठाकुर
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के प्रसिद्ध समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी उपस्थित रहे। साथ ही सेंट्रल एकेडमी के निदेशक ए. के. रॉय, प्राचार्या स्नेहा रॉय एवं विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं भी इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने कलाकारों के प्रयास की सराहना करते हुए स्वच्छता एवं हेरिटेज संरक्षण के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।


